भाकियू का धरना
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को जनपद की 6 गन्ना समितियों में से मोहिउद्दीनपुर, मवाना, दौराला, मेरठ और सकौती समिति में चुनाव होना है। मलियाना समिति में पर्चे वापसी के बाद सभी 222 पदों पर डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। गुरुवार को सामान्य निकाय का गठन हो जाएगा।
7 अक्टूबर से प्रबंध कमेटी गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी जो 16 अक्टूबर को संपन्न होगी। 17 अक्टूबर को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन विभाग ने पहले से ही मतदान की तैयारी कर ली गई है। मतपेटियों को पहले ही गन्ना समिति कार्यालय भेज दिया गया है।