फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा, मेरठ बवाल में शामिल शख्स बताया जा रहा भाजपा कार्यकर्ता, महानगर अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला

Sat, 09 Mar 2019 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ बवाल
मेरठ में भूसा मंडी में लोगों को भड़काने में भाजपा का कार्यकर्ता शाहिद भारती भी शामिल था। मुंह पर रुमाल व हाथ में लोहे की रॉड लेकर वह सबसे आगे था। शुक्रवार को उसकी पहचान हुई। एसएसपी ने शाहिद भारती पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कराई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ बवाल
बवालियों की पहचान करो और फिर उनको गिरफ्तार करो। यह अभियान पुलिस ने चलाया है। अमर उजाला ने बवालियों के फोटो प्रमुखता से प्रकाशित किए। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को बवालियों की तलाश की। मुंह पर रुमाल और हाथ में लोहे की रॉड लेकर एक बवाली भीड़ को उकसाने में लगा था।
विज्ञापन

3 of 8
मेरठ बवाल
इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू की। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक शाहिद भारती है, जोकि भाजपा का कार्यकर्ता है। शाहिद भूसा मंडी में रहता है। भाजपा नेताओं के साथ उसका एक पोस्टर भूसा मंडी में लगा है।

4 of 8
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला
शाहिद ने वीडियो में अपनी पहचान की। लेकिन बताया कि उसने एक बवाली से लोहे की रॉड छीनी थी। उसके पिता रहीस आग में फंसे थे। उनको बचाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा था। बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं है। वहीं बवाल करने में नूर, काली, सलीम, हबीजुल्ला समेत कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ बवाल
एसआईटी गठित, रासुका की तैयारी 
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि बवाल करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) बनाई है। जो फोटो और वीडियो को देखकर बवालियों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देने का भी दावा किया है। लोगों से बवाल से संबंधित फोटो और वीडियो पुलिस को देने की अपील की। अन्यथा पुलिस अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ बवाल
जांच के बाद होगी कार्रवाई
फोटो के आधार पर बवालियों की पहचान कराई जा रही है। मुंह पर रुमाल और हाथ में लोहे की रॉड लेकर शाहिद भारती नाम का युवक खड़ा है। उसकी पहचान हुई है। बवाल में वह शामिल था। वह भाजपा कार्यकर्ता है।  इसकी जानकारी मुझे नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - नितिन तिवारी, एसएसपी 
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ बवाल
हम किसी शाहिद भारती को नहीं जानते
शाहिद भारती नाम का भाजपा में कोई पदाधिकारी नहीं है। इतनी बड़ी पार्टी में कौन अपने को कार्यकर्ता बताए, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता। लेकिन हम किसी शाहिद भारती को नहीं जानते हैं। -मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा 
विज्ञापन

8 of 8
मेरठ बवाल
भाजपा ने कराया बवाल
युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली ने शुक्रवार दोपहर एसपी सिटी को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि भाजपा के इशारे पर भूसा मंडी में बवाल हुआ है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता शाहिद भारती शामिल है। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। घटना के होते ही हिंदू संगठन और भाजपा नेताओं के पहुंचने की भी जांच हो। बदर अली ने कहा पहले आगजनी और फिर बवाल कराने वाले भाजपा नेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें