फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता को गोलियों से भूना, तस्वीरों में देखें मौके ए वारदात का हाल

Tue, 11 Aug 2020 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
विज्ञापन
1 of 10
bjp leader sanjay khokhar murder - फोटो : अमर उजाला
बागपत जिले के छपरौली थाना इलाके के तिलवाड़ा मार्ग पर दिन निकलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय खोखर घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। 
विज्ञापन

2 of 10
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुटे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने घटना से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है। 
विज्ञापन

3 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के पीठ, कनपटी व सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 315 का कारतूस मिला है। छपरौली निवासी संजय खोखर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे। 

4 of 10
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ककोर कला गांव के जूनियर हाईस्कूल में वह शिक्षक थे। मंगलवार सुबह अपने घर से तिलवाड़ा मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक के खेत के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन

5 of 10
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

6 of 10
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बढ़ते अपराध पर गुस्सा जाहिर किया। सूचना मिलते ही एएसपी अनित कुमार और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संजय खोखर साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के भी वो करीबी थे। 
 

8 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल पुलिस ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

9 of 10
मौके पर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती जांच के अनुसार मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आ पाएगा।
विज्ञापन

10 of 10
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने दो गोली मारी है। जिसमें एक सिर और दूसरी सीने में मारी गई। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें