फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: सामने आए संदिग्धों के चेहरे, एसटीएफ को सौंपी जांच, खंगाले सीसीटीवी कैमरे

Sat, 19 Oct 2019 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
विलाप करते परिजन व मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री बन चुकी भाजपा नेताओं की हत्या की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस के फेल होने के बाद केस को एसटीएफ को सौंपा गया। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज से हत्यारोपियों के चेहरे तो सामने लाने का काम किया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी। जिससे एसटीएफ टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को पुलिस की कई टीमें नगर में अलग अलग स्थानों पर सीसीटीवी की फुटेज खंगालती रही। 
विज्ञापन

2 of 6
sp dinesh kumar - फोटो : अमर उजाला
8 अक्तूबर को भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौ. यशपाल सिंह और 12 अक्तूबर को पालिका सभासद व भाजपा नगर इकाई के उपाध्यक्ष चौधरी धारा सिंह की बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली बरसाकर हत्या कर दी थी, लेकिन आज तक दोनों हत्याओं के पीछे का कारण और उनको मारने वालों के बारे में पुुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।

पांच दिनों तक एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात डा. विद्यासागर मिश्र देवबंद में कैंप करते रहे। उनके नेतृत्व में स्पेशल टीम समेत 12 टीमें दिन रात इसकी जांच कर रही थीं, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके चलते बुधवार को यह केस एसटीएफ के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
sp dinesh kumar - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और एसटीएफ की टीम ने महज कुछ घंटे में ही एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज तलाश कर ली। जिसमें चौ. धारा सिंह का पीछा करने वाले बदमाशों के हुलिया से मिलने वाले दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर भी डाल दिया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हुई है।

इसके अलावा पुलिस की कई टीमें संदिग्ध लोगों की फोटो लेकर बाजारों और चौक चौराहों के साथ ही देहात क्षेत्र में जाकर लोगों से उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस अलग अलग इलाकों में पहुंची और एक बार फिर से उन्होंने बारीकी से सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

4 of 6
भाजपा नेता धारासिंह के पीछे जाते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
धारा सिंह का एक किलो मीटर तक पीछा करते रहे बदमाश 
देवबंद। चौधरी धारा सिंह की हत्या करने से पहले बदमाशों ने उनका करीब एक किलो मीटर तक पीछा किया। रणखंडी रेलवे फाटक के समीप पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस और एसटीएफ की टीम को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे पर स्थित जिस दुकान से बदमाशों के हुलिये से मिलने वाली सीसीटीवी फुटेज मिली। उस स्थान से घटनास्थल की दूरी करीब एक किलो मीटर बैठती है।
विज्ञापन

5 of 6
चौधरी धारा सिंह - फोटो : अमर उजाला
बदमाश हत्या के इरादे से चौधरी धारा सिंह का कुछ फीट की दूरी के फासले से पीछा करते रहे और मौका मिलते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बताया यह भी गया है कि जिस दुकान से बदमाशों ने पेंचकस, चाबी और ब्रेकआयल खरीदा वह उसके आसपास ही लगभग आधा घंटे तक चौधरी धारा सिंह के आने की इंतजार करते रहे। जैसे ही बदमाशों को धारा सिंह आते दिखाई दिए उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bjp leader dara singh - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के स्थानीय कनेक्शन भी तलाश रही एसटीएफ
जिस तरह से बताया जा रहा है कि बदमाश चौधरी धारा सिंह की हत्या से एक दिन पहले और एक दिन बाद तक शहर में किसी स्थान पर रुके थे। उसको देखते हुए पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम उनका स्थानीय कनेक्शन तलाशने में भी जुटी हुई है।

यहां तक की जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से भी हत्याकांड के बारे में पूछताछ की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जेल में बंद कुख्यात अपराधियों ने भी हत्याकांड को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें