फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले में पुलिस ने किया खेल, दंपती को न्याय की आस, बीजेपी नेता ने फाड़े थे महिला के कपड़े

Wed, 08 May 2019 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में सिविल लाइन क्षेत्र में मेघदूत पुलिया पर सोमवार को पूर्व दरोगा की पुत्रवधू से मारपीट, कपड़े फाड़ने के मामले में पुलिस ने खेल कर दिया। आगे जानें कैसे पुलिस ने दबाव में आकर दर्ज किया केस: -

 
विज्ञापन

2 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार का कहना है कि दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उनको आरोपी बनाया है। सरेआम दंपती के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़े। इसके प्रमाण भी उन्होंने पुलिस को दिए। लेकिन भाजपा नेता के पास कोई ऐसा सुबूत नहीं है, जिससे साबित हो जाए कि हमने मारपीट की है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाजपा नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी से सोमवार को पूर्व दरोगा के बेटे की बाइक में टक्कर लगने के बाद बखेड़ा हो गया था। बीजेपी नेता ने दंपती के साथ तो अभद्रता की ही थी साथ ही दरोगा की पुत्रवधु के कपड़े भी फाड़ डाले थे। 

4 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शहर के बीचोबीच मेघदूत पुलिया पर सोमवार को सरेआम भाजपाइयों ने गुंडागर्दी की। बाइक में टक्कर लगने का विरोध करने पर दरोगा के पुत्र और पुत्रवधू को पीटा। महिला के कपड़े फाड़ दिए। गुस्साए दंपती ने शोर मचाकर गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन

5 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता
महिला भाजपा नेता की गाड़ी के आगे लेट गई, जिस पर मेघदूत पुलिया स्थित चौराहे पर जाम लग गया। काफी गहमागहमी हुई, पुलिस के आने पर ही दंपती वहां से हटे। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां भी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

6 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी पर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। दंपती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं हटे। करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दंपती से उलझते बीजेपी नेता - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि पूर्व दरोगा की पुत्रवधू की तहरीर पर छेड़खानी, मारपीट, कपड़े फाड़ने और एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है। वहीं भाजपा नेता की शिकायत पर भी पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट और कपड़े फाड़ने की धारा लगाई है। जिस पर लोगों में कई चर्चाएं हैं। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें