फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड: जेल में इसलिए तड़प रही शिवानी, अफसरों से लगा रही रोते हुए ये गुहार; पति के कत्ल का न कोई मलाल

Fri, 11 Apr 2025 08:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में रेलकर्मी दीपक हत्याकांड में जेल में कातिल पत्नी बेटे के वियोग में व्याकुल है। उसे जीवनसाथी की हत्या का कोई मलाल नहीं है। मायके वालों में से कोई भी शिवानी से मिलने जेल नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
1 of 12
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रेलकर्मी पति की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी शिवानी पुत्र के वियोग में तड़प रही है। उसे जीवनसाथी की हत्या का तो कोई मलाल नहीं है लेकिन जेल में बंद शिवानी रोते हुए बार-बार जेल अधिकारियों से छह माह के बेटे से मिलाने की गुहार लगा रही है। 

भरपेट भोजन नहीं करने और भरपूर नींद की नहीं लेने से उसकी तबीयत भी खराब है। उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकरंदपुर गांव निवासी रेलकर्मी दीपक कुमार नजीबाबाद के आदर्शनगर में किराए पर पत्नी शिवानी संग रहता था। चार अप्रैल को शिवानी ने अपने पति दीपक कुमार की गला दबाकर कर हत्या कर दी थी। 
 
विज्ञापन

2 of 12
Bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
जीवनसाथी का नहीं है मलाल
अब शिवानी जेल में बंद है जबकि छह माह का बेटा अपनी दादी के पास है। जेल में बंद शिवानी अब बेटे को याद कर रही है। जेल सूत्रों ने बताया कि वह बार- बार रोते हुए अपने बेटे से मिलवाने की बात करती है। उसे कहा गया कि उसने ऐसा काम ही क्यों किया तो इस पर कहती है कि उसका पति उसे मारता-पीटता था। एक महीना पहले भी मारपीट के चलते मायके चली गई थी मगर वह उसे ले आया था। उसे पति की हत्या का भी कोई अफसोस नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी शिवानी - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ी तबीयत तो इलाज किया चालू
नींद पूरी नहीं लेने के कारण शिवानी को चक्कर आने के साथ ऑपरेशन वाले टांकों में भी दर्द की शिकायत है। उसका जेल में ही इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सक यह भी प्रयास कर रहे हैं कि उसे भरपूर नींद आने लगे।

4 of 12
पत्नी शिवानी के साथ पति दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मायके वालों ने भी बना ली दूरी 
पति की हत्या करने के बाद ससुराल वालों की दुश्मन बनी शिवानी का मायके वालों ने भी साथ छोड़ दिया है। बताया गया कि जेल में बंद होने के बाद भी उसके माता-पिता या भाई आदि उससे मुलाकात करने नहीं आए। हालांकि मायके पक्ष का एक रिश्तेदार कपड़े आदि जेल में पहुंचाने आया था। जिससे शिवानी ने गुहार लगाई थी कि उसके पिता से भी मुलाकात करवा दो। 
विज्ञापन

5 of 12
दीपक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी।
विज्ञापन

6 of 12
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला
17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है। दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ।
विज्ञापन

7 of 12
जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : वीडियो ग्रैब
दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। 

8 of 12
बिजनौर में एसपी से मिलने पहुंचे ग्राम मुकरंदपुर के ग्रामीण - फोटो : संवाद
पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी
बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है।

9 of 12
दीपक हत्याकांड में दर्ज एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

10 of 12
विलाप करती दीपक की मां - फोटो : वीडियो ग्रैब
सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी 
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया।

11 of 12
हल्दौर के गांव मुकरंदपुर में गमजदा परिजन - फोटो : संवाद
दीपक के छह माह का पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है। 
विज्ञापन

12 of 12
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका था दीपक 
दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें: यूपी का दीपक हत्याकांड: मासूम रोता रहा, रेलकर्मी पति संग ये काम करती रही शिवानी; फोन रिकॉर्डिंग से बड़ा खुलासा




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें