फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तीन साल से थे प्रेम संबंध, युवक ने प्रेमिका को फोन कर जंगल में बुलाया, शराब पिलाई और फिर...

Mon, 14 Sep 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर के हल्दौर इलाके में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। युवती काजल (21) दो सप्ताह से लापता थी। जिसका कंकाल ईंख के खेत में मिला है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार युवक दूसरे समुदाय से है और उसने एक अन्य युवक के साथ बात करते हुए देखने पर ही युवती का गला रेत दिया था। युवती के धड़ से उसकी गर्दन, हाथ व पैर भी अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। तनाव को देखते हुए कस्बे में पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
काजल (21 वर्ष) हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री थी। गत 31 अगस्त को वह घर से सहेली के यहां दावत खाने की बात कहकर गई थी। दो दिन बाद परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। 

4 of 5
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी उसे ठिकाने लगाने की ठान ली थी। युवक ने काजल को 31 अगस्त की रात कॉल करके हरदासपुर के जंगल में बुलाया और उसे शराब भी पिलाई। बाद में उस्तरे से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार सुबह गांव हरदासपुर गढ़ी के जंगल में ईंख के खेत से टुकड़ों में बंटा काजल का कंकाल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संदेह के आधार पकड़ा था आरोपी
पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही सलीम को दबोचकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने काजल की हत्या का सारा राज उगल दिया। आरोपी सलीम ने बताया कि काजल व उसके बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग था। उसने काजल को किसी दूसरे युवक से बात करते देख लिया था। तभी से वह नाराज था और उसने काजल को ठिकाने लगाने की ठान ली थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें