अर्चना गौतम
- फोटो : अमर उजाला
अर्चना गौतम ने मलेशिया में कॉस्मो क्लब द्वारा आयोजित मिस ग्लैमरस प्रतियोगिता में भी खिताब अपने नाम किया है। अर्चना गौतम ‘मिस टैलेंट 2018’ में विनर रही हैं। उन्होंने 2012 में आईआईएमटी से बीजेएमसी का कोर्स किया। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था। 27 वर्षीय अर्चना गौतम बुद्धा, कबूल है, अकबर बीरबल, साथ निभाना साथिया, यह है आशिकी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।