criminal
- फोटो : अमर उजाला
अक्षय ने निशांत को मारने की धमकी दे दी। आए दिन धमकी दी जाने लगी। निशांत ने मगनवीर और गर्वित को इसके बारे में बताया तो तीनों ने अक्षय मलिक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। योजना के तहत शराब पीने के लिए तीनों अक्षय मलिक को पावली खुर्द के जंगल में ले गए और गोली मारकर हत्या कर दी।
मगनवीर के मोबाइल फोन से पुलिस को काल डिटेल्स मिली हैं, जिसमें 10 जनवरी को अक्षय मलिक और मगनवीर के बीच छह बार बात होना सामने आया है। उसी दिन इनके द्वारा अक्षय मलिक की हत्या की गई थी।