यूपी पुलिस के कंधे की शान बनी थ्री नॉट थ्री रायफल 26 जनवरी 2020 को हमेशा के लिए विदा हो जाएगी। दरअसल, थ्री नॉट थ्री की जगह अब सभी पुलिसकर्मियों के हाथों में इंसास रायफल दिखाई देगी। हालांकि अधिकतर पुलिसकर्मियों को इंसास का वितरण हो चुका है। लेकिन कुछ को अभी वितरित की जानी बाकी है।