मेरठ के मोदीपुरम में मामूली विवाद में शनिवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश जारी है।
यह वारदात इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ कस्बे में हुई। पुलिस के अनुसार चिंदौड़ी रोड निवासी दयाराम खटीक के चार बेटे राजेंद्र, सतेंद्र, देवेंद्र और सोनू में सोनू शनिवार सुबह शराब पीकर घर पर आया था। भाईयों में लावड़-मसूरी मार्ग स्थित काली माता मंदिर के सामने छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोनू अपने भाइयों को गालीगलौज कर रहा था। इसी दौरान सतेंद्र और राजेंद्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया।