फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बड़े भाई ने छोटे भाई को गला रेतकर उतारा मौत के घाट, इतनी सी थी विवाद की वजह

Sun, 02 Jun 2019 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस व मृतक सतेंद्र - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम में मामूली विवाद में शनिवार को बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। इस वारदात से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश जारी है।  

यह वारदात इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ कस्बे में हुई। पुलिस के अनुसार चिंदौड़ी रोड निवासी दयाराम खटीक के चार बेटे राजेंद्र, सतेंद्र, देवेंद्र और सोनू में सोनू शनिवार सुबह शराब पीकर घर पर आया था। भाईयों में लावड़-मसूरी मार्ग स्थित काली माता मंदिर के सामने छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोनू अपने भाइयों को गालीगलौज कर रहा था। इसी दौरान सतेंद्र और राजेंद्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि कहासुनी के बाद राजेंद्र ने सतेंद्र (32) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। सतेंद्र की मौके पर मौत हो गई। लहूलुहान हालत में सतेंद्र को छोड़कर आरोपी बड़ा भाई राजेंद्र भाग निकला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लगने पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर तीसरे भाई देवेंद्र को बुलाया। देवेंद्र ने पुलिस को जमीन के विवाद की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके से बरामद शव - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले भी हुआ था विवाद
थानाध्यक्ष इंचौली मनोज शर्मा के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर दो साल पहले भी भाइयों में विवाद हुआ था। उस दौरान सतेंद्र ने अपने भाई देवेंद्र पर गोली चला दी थी। जिसमें देवेंद्र घायल हुआ था। हालांकि समाज के लोगों ने भाइयों में फैसला करा दिया था। देवेंद्र को छोड़कर बाकी दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। जमीन का यह मसला धीरे-धीरे खूनी विवाद में तब्दील हो गया। 

4 of 5
मृतक सतेंद्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रिश्तों को कर रहे कलंकित 
जमीन के विवाद ने रिश्तों को भी कलंकित कर दिया। छह बीघा जमीन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, इसको लेकर स्थानीय लोगों में चर्चाएं हैं। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। हालांकि इससे पहले भी कई बार जमीन के विवाद में रिश्तों को कलंकित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी की तलाश 
आरोपी राजेंद्र ने जमीन के विवाद को लेकर अपने छोटे भाई सतेंद्र की गला रेतकर हत्या की है। आरोपी हत्या के बाद फरार है। जिसकी तलाश चल रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। -मनोज शर्मा, एसओ इंचौली

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें