फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा: चिल्ला गाह पर चला बुलडोजर, खूब हुआ विरोध पर नहीं थमी जेसीबी की रफ्तार, तस्वीरें

Wed, 11 Nov 2020 08:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार को जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए चिल्ला गाह पर बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

2 of 5
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
हालांकि कुछ लोगों ने अवैध कब्जे पर की गई इस कार्रवाई का विरोध जताया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध रूप से बनाए गए चिल्ला गाह को ध्वस्त करा दिया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
जिले के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा खादर के गांव बिहारगढ़ में वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पीर खुशहाल के चिल्ला गाह पर प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है।

4 of 5
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
इस दौरान एडीएम आलोक कुमार, डीएफओ सूरज कुमार भारी पुलिस बल और जेसीबी के साथ बिहार गढ़ में बनाए गए पीर खुशहाल के चिल्ला गाह पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala
प्रशासन की टीम वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बने इस स्थल को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई में लगे हैं। कई दशक पहले पीर खुशहाल ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर चिल्ला गाह का निर्माण किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें