फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पल भर में टूट गए सपने, उजड़ गई पांच परिवारों की खुशियां, चल रही थी शादी की तैयारी

Fri, 31 Aug 2018 09:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में बुधवार रात दिल्ली रोड पर हुई दुर्घटना ने पांच परिवारों के सपने पल भर में चूर कर दिए। किसी ने बेटी को बुलंदियों तक पहुंचाने के सपने देखे थे तो किसी की शादी की तैयारी थी। लेकिन इस हादसे ने हंसते खेलते परिवारों की खुशियां छीन ली।
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे के शिकार हुए माधवपुरम के आंबेडकर नगर गली नंबर एक निवासी अरुण की टीपीनगर में रवि ट्रेडिंग के नाम से फर्म थी। परिजनों के अनुसार बुधवार रात अरुण खाना खाकर एचआरएस चौक तक घूमने गए थे। लेकिन वहीं पर कंटेनर की टक्कर से घायल हुए। तीन घंटे अस्पताल में मौत से संघर्ष किया लेकिन ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर था।
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अरुण का हाल ही में रिश्ता तय हो चुका था। गंगा स्नान के बाद शादी की डेट थी। लेकिन उनकी मौत ने खुशियां छीन ली।

4 of 7
मेरठ हादसा - फोटो : self
हादसे में मारे गए मलियाना के शक्तिनगर निवासी रणवीर की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटी को पढ़ा लिखाकर कामयाब बनाना चाहता था। आर्थिक तंगी की वजह से अपनी बेटी आंचल को भाई के यहां छोड़ रखा था। वह रात को रिक्शा चलाता था। बुधवार रात को वो सवारी के इंतजार में एचआरएस चौक के पास खड़ा था। कंटेनर की टक्कर से उसके सारे सपने पल भर में चूर हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में भर्ती प्रदीप - फोटो : अमर उजाला
वहीं, घायल प्रदीप और विशाल अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
मदन ने रिक्शा में ही ली आखिरी नींद
हादसे का शिकार गणेशपुरी निवासी मदन अविवाहित था। गरीबी की वजह से रात को रिक्शा चलाता था। बुधवार रात वह एचआरएस चौक पर रिक्शा खड़ी कर लेटा था। तभी कंटेनर की टक्कर से रिक्शा के परखचे उड़ गए थे और मदन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को गुरुवार सुबह उसकी मौत का पता चला। उन्होंने मोर्चरी में शव को पहचाना। उसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में तीन भाई, छह भतीजे और तीन भतीजी हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें