परमवीर तुगाना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खुलासे पर सवाल, घर से बुलाया गया था सचिन
हलालपुर गांव निवासी सचिन खोखर की गिरफ्तारी और खुलासे पर सवाल भी उठने लगे हैं। सचिन की पत्नी शेवी चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि पुलिस उसके पति को घर से बुलाकर ले गई थी। परिवार के पास सीसीटीवी फुटेज थी, जिसमें जबरन पुलिस ले गई। जिस दिन कूड़ी गांव की घटना हुई, उस दिन सचिन घर पर ही था और सारे सबूत सीसीटीवी कैमरे में हैं, लेकिन पुलिस जबरन गलत तरीके से फंसा रही हैं। शेवी चौधरी के अलावा सचिन की मां सरोज देवी, बहन नीलम, चाची कृष्णा और बुआ रविता ने कहा कि राजनीति के तहत सचिन और उसके परिवार को फंसाया गया है। उनके परिवार का इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है।