फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में जानें बंद का हाल: शहर से देहात तक लेकर पुलिस अलर्ट, कहीं सन्नाटा तो कहीं दिखी चहल-पहल

Thu, 30 Jan 2020 02:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध मेंतथाकथित बंद को लेकर मेरठ व आसपास के जिलों में मिलाजुला असर रहा। मेरठ सहित मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर और शामली के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अधिकांश बाजार और दुकानें बंद रहीं। शहर से लेकर देहात तक पुलिस प्रशासन बंद को लेकर अलर्ट रहा। आगे तस्वीरों में देखें कहां कैसा दिखा भारत बंद का नजारा: -

 
विज्ञापन

2 of 12
बंद के दौरान पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के के हापुड़ अड्डा स्थित भगत सिंह मार्केट में बंद के आह्वान पर एक वर्ग ने दुकानें बंद कर रखी हैं। हालांकि शहर से लेकर देहात तक पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कई स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। 
विज्ञापन

3 of 12
हापुड् अड्डा पर तैनात आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बंद को लेकर पुलिस अलर्ट रही। हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल, घंटाघर, सोतीगंज समेत शहर के संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ तैनात रही। 

4 of 12
लोगों से बात करते एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : अमर उजाला
सहरानपुर में बंद के आह्वान पर पुलिस ने एहतियातन गश्त की। शहर के खाताखेड़ी में विरोध जताने वालों और जबरन दुकाने बन्द कराने की कोशिश करने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने लोगों को कड़ी चेतावनी देते समझाया।
विज्ञापन

5 of 12
शामली में बंद पड़ी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शामली जनपद में एनआरसी का विरोध थानाभवन कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी कांधला कस्बे में पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन

6 of 12
बाजारों में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
 एनआरसी के विरोध थानाभवन कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी कांधला कस्बे में पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन

7 of 12
शामली में बंद रही दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शामली में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बुधवार को शामली में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखी। शामली में दिल्ली रोड सिमरसा, टायर मार्केट गुलशन नगर की दुकान है। सुबह से बंद है एहतियात के तौर पर आजाद चौक दिल्ली रोड और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस तैनात है।

8 of 12
बागपत में सीएए के विरोध में लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत में सीएए के विरोध में फूस वाली मस्जिद के पास बाजार बंद कराया। यहां पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। दुकानों के बाहर सीएए के विरोध में लटकाए गए बैनर।

9 of 12
बागपत - फोटो : अमर उजाला
बागपत के पुराना कसबा में भी सीएए के विरोध में बाजार बंद रहे। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बड़ौत पहुंचकर क्षेत्र का जायजा लिया।

10 of 12
बिजनौर में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारत बंद के आह्वान पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। चान्दपुर में जामा मस्जिद बाजार में मुस्लिम समाज ने दुकानें बंद रखीं। एसडीएम को ज्ञापन दिया।

11 of 12
देवबंद में तैनात आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के गागलहेडी क्षेत्र मे बंद का कोई असर नजर नहीं आया।  रोजमर्रा की तरह पूरा बाजार खुला है सभी दुकानदार अपने अपने कार्यों मे व्यस्त हैं। हालांकि एतियातन थाना पुलिस गस्त कर रही है। देवबंद में आरएएफ तैनात है। 
विज्ञापन

12 of 12
देवबंद में तैनात आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
बड़गांव में बंद का कोई असर नही दिखा रोजमर्रा की तरह बाजार खुले हैं। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ व पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें