फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत उत्सव: वासंती बयार में पतंगबाजी का खुमार, आसमान में लड़ेंगे पेच, हवा में होगी जीत-हार

Wed, 29 Jan 2020 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
वसंत पंचमी का नाम सुनते ही हर कोई उत्साह और उमंग से भर जाता है। पतंगों के बिना यह पर्व अधूरा लगता है। इस बार शहर में दो दिन वसंत पंचमी मनाई जा रही है। बुधवार को भी कई जगह वसंत पंचमी का त्योहार मनाया गया। श्रेष्ठ रूप में आज वसंत पंचमी मनाई जा रही है। तिरंगा, नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के साथ आकाश में ग्लाइडर पतंगों के पेच लड़ेंगे। बुधवार को बाजार में मांझे, पतंग की खूब खरीदारी हुई।

 
विज्ञापन

2 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
इस बार पांच रुपये से लेकर 450 तक की पतंग बाजार में हैं। मांझे के दाम भी 30 प्रतिशत बढ़ गए हैं। मंगलवार को बारिश होने के बाद से ही बाजार में अच्छी भीड़ बढ़ गई थी। अहमदाबाद से पहली बार ग्लाइडर पतंगें बाजार में आई हैं।

हालांकि इन पतंगों को उड़ाने के लिए तेज हवा की जरूरत होगी। अमूमन दोपहर के समय ये पतंगें उड़ाई जा सकेंगी। साथ ही बाजार में सिक्के वाली चर्खी, बेत की चर्खी और लाइट एंड साउंड वाली चर्खी भी खासी पसंद की जा रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
मुख्य बाजारों में हुई खरीदारी 
शहर में प्रमुख बाजारों में गोला कुआं और खैरनगर में पतंगों की अस्थाई दुकानें सज गई हैं। इस बार राजस्थान, गुजरात और पंजाब के व्यापारियों ने भी शहर में पतंगों की दुकानें सजाई हैं।

बाजार में सुबह से खासी रौनक है। अगले तीन दिनों तक दिन रात दुकानों पर पतंगों और मांझे की बिक्री होगी। सदर, शास्त्रीनगर, कंकरखेड़ा, गंगानगर, जागृति विहार आदि स्थानों पर अस्थाई दुकानें सज गई हैं।

4 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
सदर में ओम काइट के संचालक राजेश अरोड़ा के अनुसार चर्खी की कीमत 350 रुपये तक है। यह चर्खी टूटती नहीं है। साथ ही कोइन वाली चर्खी भी मार्केट में है। शीशे से बनी इस चर्खी में सजावट के लिए सिक्के लगाए गए हैं। इसकी कीमत 800 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

5 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
युवाओं को लुभा रहीं ग्लाइडर पतंगें 
बाजार में गुजरात के शहर अहमदाबाद से आई ग्लाइडर पतंगें भी युवाओं को खासी लुभा रहीं है। एक पतंग की कीमत 350 रुपये से 600 रुपये तक हैं। इन पतंगों को टेडी बीयर, ऊल्लू, इंद्रधनुष, ग्लाइडर और बाज के रूप में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vasant panchmi , kites - फोटो : अमर उजाला
पतंग और मांझे के रेट
सादी रंगीन पतंग :
5 रुपये से 18 रुपये तक
डिजाइनर पतंग : 12 रुपये से 25 रुपये तक
ग्लाइडर पतंग (टेडी, आउल, रेनबो) : 350 से 600 रुपये तक
चर्खी सादी : 40 रुपये से 500 रुपये तक
स्पेशल कांच की चर्खी : 400 से 800 रुपये तक
सद्दी : 80 रुपये से 140 रुपये तक
मांझा सूत : 180 रुपये से 250 रुपये तक (प्रति रील)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें