पुलिस अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बेहट के मिर्जापुर में बुधवार पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे भाकियू के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कासिमपुर पुलिया पर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे जाम कर दिया। प्रदेश सरकार से पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 450 रुपये अविलंब घोषित करने, बकाया गन्ना भुगतान अविलंब ब्याज सहित दिलाने, कैलेंडर में दर्शाई गई पर्चियां संशोधित करने, पूर्व की भांति 15 क्विंटल वजन को ही आधार मानकर पर्ची तय करने की मांग की। थाना मिर्जापुर प्रभारी विदेश पाल गिरि मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। इस दौरान साजिद रावत, असलम अंसारी, इसरार नॉशेरा, खुर्शीद प्रधान, इनाम प्रधान, जुल्फान प्रधान, चौ. रागिब, चौ शमीम, इलम सिंह, मुकेश, देशराज आदि मौजूद रहे।