फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाबीजी घर पर हैं' की 'गौरी मैम' मेरठ में आईं नजर, देखिए तस्वीरें

Wed, 24 Jan 2018 11:20 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सेल्फी लेतीं सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन अभिनेत्री, नृत्यांगना के साथ हिंदी के शब्दों पर उनकी शानदार पकड़ है। हास्य सीरियल भाबीजी घर पर हैं कि भाभीजी उर्फ गौरी मैम सौम्या टंडन एक निजी कार्यक्रम में मेरठ आईं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रशंसकों से रूबरू होतीं सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मेरठ आकर बहुत अच्छा लगा। सौम्या कहती हैं महीने में 60 दिन होते तो कुछ और सोचती, अभी तो भाभीजी के घर पर ही हूं। हमारे शो में कोई एक मुख्य भाभी नहीं है, चारों किरदारों पर ही सीरियल आधारित है। शो की कहानी भी इसी आधार पर लिखी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कॉमेडी को लिखना और करना सबसे मुश्किल है। भाभीजी घर पर हैं की सफलता किसी एक भाभी की देन नहीं। पूरा टीम वर्क है। चारों की अहमियत बराबर है। जो दूसरे शो हमें कॉपी कर रहे हैं वो हमारे प्रोडक्शन हाउस के हैं। लेकिन कॉपी करना मुश्किल होता है, लोग जो देख चुके हैं उससे नया दिखाइए। कई चैनलों ने इसकी कोशिश भी की लेकिन जो वास्तविक है उसे आप मिटा नहीं सकते।

रियलिटी शो में टैलेंट की गारंटी नहीं

4 of 6
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
डांस इंडिया डांस जैसे टैलेंट शो को होस्ट कर चुकी सौम्या टंडन निजी अनुभव बताते हुए कहती हैं, टैलेंट शो प्रतिभा के अलावा वोटिंग बेस हो चुके हैं। टैलेंट शो में सौ फीसदी बेस्ट टैलेंट आ रहा है इसकी गारंटी नहीं, क्योंकि वोटिंग से विजेता चुन जाते हैं। इसलिए रियलिटी शो को जीतकर अपनी पहचान इंडस्ट्री में बनाना बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

कॉमेडी दिखाना बहुत चैलेंजिंग

5 of 6
सेल्फी लेतीं सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
सामान्य इंटरटेनमेंट चैनलों पर कॉमेडी दिखाना बहुत चैलेंजिंग था। कॉमेडी लिखना और एक्ट करना दोनों मुश्किल होता है। भाभीजी के नियर कई शो आए लेकिन चले नहीं। इसका श्रेय शो के लेखक व डायरेक्टर को देती हूं। शो को हिट करने में पूरी टीम काम करती है। हिट कराने का फार्मूला पता चल जाए तो हर फिल्म हिट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरजा, गीत की भूमिका है सपना

6 of 6
सौम्या टंडन - फोटो : अमर उजाला
बकौल सौम्या जब वी मेट में करीना कपूर ने गीत का जो किरदार निभाया वो किरदार बहुत चैलेजिंग था। कौन सी भूमिका करना चाहूंगी ये तय नहीं कर सकती, लेकिन मेरा सपना नीरजा और जब वी मेट की गीत का किरदार निभाना है। बहुत बायोपिक बन रही हैं, किसी की बायोपिक करना चाहती हूं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें