कहा जाता है कि दो प्यार करने वालों का समाज हमेशा से विरोधी रहा हैं, लेकिन बड़ौत से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां समाज और परिवार को ही दो प्रेमियों के आगे झुकना पड़ गया। दरअसल, दो प्रेमी एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब दोनों के परिजन निकाह के लिए तैयार नहीं हुए तो वह गांव ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचे
2 of 4
कोतवाली में प्रेमी युगल
मामला यहीं नहीं थमा, क्योंकि दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे इसलिए प्रेमी युगल को लगा कि कहीं उनके इस कदम से नाराज परिजन उनकी जान के दुश्मन न बन जाए। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को बड़ौत कोतवाली पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की। मगर कोतवाली में जो हुआ वह काफी दिलचस्प था।
विज्ञापन
दोनों के परिजनों ने किया इस रिश्ते को स्वीकार
3 of 4
कोतवाली में निकाह
पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल कोतवाली आए और दोनों ने अपनी सुरक्षा की मांग की। इस बीच पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और उनके निकाह की बात रखी। शायद इसे ही कहते है किस्मत का खेल, जहां तीन-चार दिन पहले दोनों के मां-बाप इस रिश्ते के खिलाफ थे वहीं आज दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। कोतवाली में निकाह हुआ मगर कैसे आगे पढ़े...
लड़के-लड़की के परिजनों ने कोतवाली में दोनों के निकाह की खुशी से तैयारी की। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे से गले मिले। इस बीच कोतवाली में दोनों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा और खुशी-खुशी दोनों का निकाह संपन्न हुआ। इसके बाद थानेदार साहब ने दोनों को आर्शीवाद दिया।