फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में आपबीती बताते हुए बिलख पड़ी विदेशी महिला, फिर डीजीपी को किया ट्वीट, जानें- क्या है मामला

Sat, 04 May 2019 12:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
थाने पहुंची विदेशी महिला और आपबीती बताते हुए बिलख पड़ी - फोटो : अमर उजाला
विदेशी महिला थाने पहुंची और आपबीती बताते हुए बिलख पड़ी। इस दौरान विदेशी महिला ने गुस्से में कहा कि कितनी बढ़िया पुलिस हैं इंडिया की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फिर आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने डीजीपी को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी। डीजीपी ने तुरंत एसएसपी को फोन कर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। आइए आगे तस्वीरों के साथ जानते हैं आखिर मामला क्या है:-
विज्ञापन

2 of 7
थाने पहुंचे विदेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विदेशी नागरिक के साथ मारपीट का यह पहला प्रकरण नहीं है। दिसंबर 2012 में वियतनाम के नागरिक नील थॉमसन के साथ भी थाने में मारपीट का आरोप लगा था। बाद में मामला दूतावास तक पहुंचा तो आरोपी दौराला एसओ राम मिलन यादव को निलंबित किया गया था।

अब ताजा मामला थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। यहां थाने में ईरान निवासी अकबर खुशनवाज की पत्नी ताहिरा पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला ने कहा कि उनके साथ छोटा बच्चा भी है। उनके पति को क्यों पीटा गया, यह किसी ने नहीं बताया। वह बचाव करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की। थाने में उल्टा उन्हीं के पति पर चोरी का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 7
थाने पहुंची विदेशी महिला - फोटो : अमर उजाला
महिला ने यह भी बताया कि वह इंडिया को बहुत पसंद करती है। उसे यहां के कपड़े और सामान पसंद हैं। विदेशी नागरिक के साथ मारपीट का मामला एंबेसी पहुंचा तो लखनऊ से जवाब तलब किया गया। पीड़ित ने डीजीपी को ट्वीट कर जानकारी दी। उसके बाद डीजीपी ने एसएसपी मेरठ को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

4 of 7
थाने में हंगामा करते विदेशी दंपती - फोटो : अमर उजाला
महिला ने आरोप लगाया कि थाने के हेडमोर्हिरर ने उनका मोबाइल निकाल लिया था। काफी देर बाद उसे लौटाया। सादा कपड़ों में एक सिपाही ने भी समझौते की कोशिश की। सूचना पर इंटेलीजेंस टीम भी थाने पहुंची। उन्होंने विदेशियों के पासपोर्ट की जांच की। पुलिस का कहना है कि दो मई 2019 को विदेशी नागरिक अकबर खुशनवाज दिल्ली आए। इससे पहले 19 मई 2018 को भी वीजा लेकर भारत आए थे। जांच में सभी का पासपोर्ट सही पाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
व्यापारियों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीमेंट व्यापारी बोला, नहीं की मारपीट
वहीं आरोपी सीमेंट व्यापारी अतुल त्यागी और उनके पार्टनर पंकज कुमार का आरोप है कि दो माह पहले इसी कार से यही विदेशी नागरिक उनकी दुकान पर आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने गल्ले से 17 हजार रुपये चुरा लिए थे। उन्हें पूरी पहचान है कि इन्हीं ने पैसे चोरी किए थे। आरोपियों का कहना है कि मारपीट और लूट का आरोप गलत है। विदेशी नागरिक देखकर उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया था। उनका कहना है कि विदेशी नागरिकों के पास पांच सौ के पुराने नोट हैं, पुलिस उनकी जांच नहीं कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
पासपोर्ट की जानकारी देते विदेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
एसएसआई ने पिलाई चाय
शुक्रवार को सीओ दौराला जितेंद्र कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद मिश्रा एडीजी के कार्यक्रम में बाहर थे। मारपीट की सूचना पर एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही मौके पर पहुंचे। वहीं थाने में हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि यह हमारे मेहमान है। इनके साथ जो हुआ, वह गलत है। इसके बाद उन्होंने विदेशियों को चाय पिलाई और कहा कि पुलिस पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
विदेशियों को ही बताया लुटेरा 
आरोपी अमित त्यागी और पंकज ने पुलिस को सूचना दी कि विदेशियों ने उनके साथ लूट की है। दोनों पक्षों के थाने पहुंचने पर एक सिपाही और मुंशी ने भी आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद विदेशियों को शक की नजर देखा। इसके बाद जब विदेशियों ने हिंदी में बोलना शुरू किया। कहा कि एक तो आरोपियों ने उन्हें पीटा और अंगूठी लूट ली। उल्टा पुलिस हमें ही दोषी मान रही है। कितनी बढ़िया पुलिस हैं इंडिया की। यह सुनने के बाद पुलिस ने अमित और पंकज को हिरासत में लिया। मौके पर मुंशी बांकेलाल व सिपाही पवन कुमार ही थे। इन दोनों ने भी विदेशियों का पक्ष सुनना या उनको मेडिकल के लिए भिजवाना उचित नहीं समझा। बाद में एसएसआई दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुंशी और सिपाही को फटकार लगाई। और पीड़ितों को उन्हीं की गाड़ी में भेजकर मेडिकल कराया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें