Meerut Murder News Updates in Hindi: मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
Meerut Crime: मेरठ में एरिया बैंक मैनेजर अर्पित पाराशर ने घड़ी दिलाने का झांसा देकर अपनी प्रेमिका गुरप्रीत कौर के मासूम बेटे अंगदवीर को अगवा किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह यह थी कि रविवार को अंगदवीर ने अर्पित को अपने घर में मां गुरप्रीत के साथ देख लिया था।
आरोपी को डर था कि मासूम यह बात अपनी दादी या पिता को बता देगा। इसी राज के खुलने के डर से आरोपी ने मासूम को रास्ते से हटा दिया। वहीं इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी के साथ फलावदा गडीना गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ।
विज्ञापन
2 of 14
अंगदवीर की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचा हत्यारा अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि इस पूरी साजिश में मासूम की मां गुरप्रीत भी शामिल थी, जिसके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अंगदवीर अर्पित को जानता था। इसके चलते वह उसके झांसे में आ गया। आरोपी घुमाने के बहाने उसे हस्तिनापुर की ओर ले गया।
विज्ञापन
3 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अंगदवीर की दादी की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपी की वैगनआर कार की मदद से अर्पित की पहचान की गई थी। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद आरोपी मीरापुर लौट गया था जहां पुलिस ने उसे मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में लिया।
4 of 14
आरोपी अर्पित पाराशर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने पहले पुलिस को लगातार गुमराह किया। जुर्म कबूल करने के बाद भी वह शव फेंकने की जगह को लेकर झूठ बोलता रहा। इसके चलते बहसूमा, हस्तिनापुर और परीक्षितगढ़ थानों की पुलिस दिन भर शव की तलाश में भटकती रही। गंगनहर में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
हस्तिनापुर वन क्षेत्र में की वारदात
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और बताया कि उसने वैगनआर कार से अंगदवीर को अगवा किया था। इसके बाद वह उसे करीब 24 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर के भद्रकाली मंदिर के पास वन क्षेत्र में ले गया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
6 of 14
गुरप्रीत की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पगड़ी से मुंह दबाया, हाथ की नस काटकर रेता गला
पुलिस आरोपी को मौका-ए-वारदात पर ले गई, जहां से अंगदवीर का शव बरामद किया गया। वहां पुलिस ने वारदात का दृश्य (क्राइम सीन) दोहराया। आरोपी अर्पित ने कुबूल किया कि चीख दबाने के लिए उसने अंगदवीर की पगड़ी से ही उसका मुंह बंद कर दिया था।
विज्ञापन
7 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद चाकू से उसके हाथ की नस काटी और फिर गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और वैगनआर कार बरामद कर ली है।
8 of 14
एसपी देहात अभिजीत कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरप्रीत कौर से संबंधों में बाधक बनने पर आरोपी अर्पित ने मासूम अंगदवीर की हत्या की है। आरोपी ने अकेले वारदात को अंजाम दिया है। गुरप्रीत कौर की संलिप्ता की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिजीत कुमार, एसपी देहात
9 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से बैंक के एरिया मैनेजर ने प्रेमिका के छह साल के बेटे की हत्या की
मेरठ के बहसूमा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर ने प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से प्रेमिका गुरप्रीत कौर के छह साल के बेटे अंगदवीर को अगवा करके चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
10 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने मासूम को बहसूमा थाना इलाके के रामराज स्थित उसके घर के बाहर से मंगलवार को अगवा करके कार में ले गया था। पुलिस ने बुधवार को मीरापुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रेमिका से पूछताछ कर वारदात में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अर्पित की शादी छह माह पहले हुई है।
11 of 14
घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज निवासी बलजिंदर कौर ने मंगलवार को बहसूमा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पौत्र अंगदवीर को अर्पित पाराशर घर के बाहर से कार में अगवा करके ले गया है। अर्पित हापुड़ में एचडीएफसी बैंक में एरिया मैनेजर है।
12 of 14
आरोपी की कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में वह बच्चे को कार में ले जाता दिखाई दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को वह गुरप्रीत से मिलने उसके घर गया था। इस बीच अंगदवीर ने दोनों को साथ देख लिया था। उसे डर था कि बच्चा उनका राज खोल देगा। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी।
13 of 14
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मंगलवार की देर रात आरोपी अर्पित को मीरापुर के भूमा रोड से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में वह करीब आठ घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। बताता रहा कि उसने अपहरण के बाद अंगदवीर को परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पुट्ठी गांव के सामने नहर में फेंक दिया है।
बुधवार की सुबह आठ बजे से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नहर में तलाश करती रहीं। शाम को आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अंगदवीर की हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर के पास हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ले जाकर शाम लगभग पांच बजे शव बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।