फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चीनी मिलों पर एक हजार करोड़ बकाया, मांगें मनवाने को भाकियू ने थाने में गाड़ दिए तंबू, बांधे पशु

Tue, 18 Aug 2020 12:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 7
रामराज थाने पर गन्ने के भुगतान को लेकर धरनारत भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की चीनी मिलों पर बकाया एक हजार करोड़ और देरी से भुगतान के ब्याज की मांग को लेकर भाकियू ने सोमवार को थानों में तंबू गाड़ दिए। खतौली थाने में कार्यकर्ताओं ने पशु भी बांध दिए। बुढ़ाना, मंसूरपुर, पुरकाजी, तितावी, मीरापुर, रोहाना, भोपा थाने पर दिनभर भाकियू का कब्जा रहा।

मिल प्रबंधन के लोग धरना स्थलों पर पहुंचे और भुगतान का आश्वासन दिया। भाकियू ने सभी जगह मुख्यमंत्री के नाम गन्ना भुगतान को लेकर ज्ञापन भी दिया। तितावी में संचालक को लेकर भाकियू नेताओं में मारपीट हो गई, जिससे चाकू भी चल गए। बीचबचाव के दौरान सीओ फुगाना हाथ में चाकू लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाने में भैँसा बुग्गी लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
खतौली में भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर-ट्रालियों से थाने को घेर लिया और तंबू गाड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने पशुओं को थाने में बांधते हुए नारेबाजी की।

किसानों ने कोरोना काल में एक साथ बैठकर रागिनी का आनंद लिया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को भी बैठा लिया और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। मिल प्रबंधन के 20 करोड़ के भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
पुरकाजी थाने पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बंद कमरे में हुई अधिकारियों के साथ वार्ता
बुढ़ाना में भाकियू का कोतवाली परिसर में नौवें दिन भी बेमियादी धरना जारी रहा। सोमवार को कोतवाली परिसर में महापंचायत के आयोजन की घोषणा से काफी संख्या में कार्यकर्ता धरनास्थल पर कोतवाली पहुंचे। चीनी मिल व प्रशासनिक अधिकारियों की भाकियू पदाधिकारियों के साथ घंटों बंद कमरे में वार्ता चली।

भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए कहा कि 31 अगस्त तक पांच फरवरी तक के गन्ने का भुगतान किसानों को दे दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार सवा दो करोड़ का भुगतान रोजाना के हिसाब से होगा। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने किसानों को बताया कि भैंसाना चीनी मिल ने अब तक 42 प्रतिशत गन्ने का भुगतान किया है। 

4 of 7
खतौली थाने में धरने को संबोधित करते भाकियू - फोटो : amar ujala
किसानों ने ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
मंसूरपुर में भाकियू नेता चांदवीर बालियान और नीरज बालियान के नेतृत्व में किसानों ने थाने पर धरना दिया। धरने पर पहुंचे शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक बलधारी सिंह ने कहा कि मिल द्वारा 23 अप्रैल तक का भुगतान कर दिया गया है।

मिल पर अभी किसानों का 126 करोड़ रुपये बकाया है। किसानों ने ज्ञापन तहसीलदार भगत सिंह तथा सीओ आशीष प्रताप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

5 of 7
खतौली थाने में ट्रैक्टर लेकर आते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
बाकी भुगतान जल्द देने का वादा
पुरकाजी थाने पर दोपहर 11 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक धरना चला। धरने पर पहुंचे उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के डीजीएम ऋषिराज शर्मा ने किसानों को बताया कि सात अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया गया है। बाकी भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। किसानों ने सीएम के नाम ज्ञापन एडीएम दीपक कुमार को सौंपा।
 
विज्ञापन

6 of 7
रामराज थाने पर गन्ने के भुगतान को लेकर धरनारत भाकियू के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
भोपा थाने पर धरने को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, योगेश शर्मा, सर्वेंद्र कुमार उर्फ मिंटू, पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान ने संबोधित किया। राजेश कुमार, गयूर अली, उदयवीर भोकरहेङ़ी, मेहताब पहलवान, दिलशाद आदि मौजूद रहे। किसानों ने तहसीलदार अमित कुमार एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक सर्वेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सीओ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
मीरापुर में भाकियू ने रामराज थाने पर धरना दिया। एसडीएम के आश्वासन पर धरनारत किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मांगों को लेकर एसडीएम जानसठ को नौ सूत्री मांग पत्र भी सौंपा।

धरने के दौरान जीएम गन्ना साईम अंसार व किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। रोहाना में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भाकियू ने रोहाना पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें