फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Meerut: बेटी ने दो सप्ताह पहले रची थी पिता की हत्या की साजिश, दी खौफनाक मौत

Mon, 07 Nov 2022 11:58 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बहसूमा की वारदात - फोटो : अमर उजाला
मेरठ स्थित बहसूमा के राहवती गांव में सतवंत की हत्या का प्लान दो सप्ताह पहले ही बना लिया गया था। सतवंत ने बेटी सिमरन और उसके प्रेमी नौकर आशीष को एक साथ देख लिया था। इसका उन्होंने कड़ा विरोध किया। इसके बाद कई बार बेटी से कहा कि आशीष ठीक नहीं है, इसे यहां से भिजवा दो। बेटी नहीं मानी और दोनों ने मिलकर सतवंत को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सतवंत की शादी 12 साल पहले सिमरन की मां जस्सो से हुई थी। आठ साल की सिमरन मां के साथ आई थी। सतवंत किसान थे और उनके यहां पर अमित नाम का युवक नौकर था। अमित को हटाकर छह साल पहले सतवंत ने आशीष रखा था। उसे सात हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे थे। आशीष की नजर सतवंत की सौतेली बेटी सिमरन पर थी। चार साल पहले उनका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: UP: विश्व स्तरीय बनेगा देवबंद रेलवे स्टेशन, सहारनपुर दौरे पर पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की बड़ी घोषणा

आशीष ने तोड़ दिया भरोसा
शुरूआत में परिवार के लोग नौकर आशीष पर बेहद भरोसा करते थे। सिमरन से संबंधों के बाद सतवंत उसकी आंखों में खटकने लगा था। परिजनों के मुताबिक आशीष ने भरोसे का भी खून कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सिमरन ने नौकर को पांच लाख रुपये और जेवरात भी दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रयुक्त ट्रैक्टर थाने में खड़ा किया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कब्जे में लिया प्रयुक्त ट्रैक्टर
हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले थाने ला खड़ा कर दिया है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा। वही इस संबंध में सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में हत्या करने का है। 
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी बेटी पुलिस की गिरफत में - फोटो : अमर उजाला
15 दिन पहले आपत्तिजनक हालत में देखा
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले किसान ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन को नौकर आशीष के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद किसान ने नौकर से कहा था कि अब तू अपने घर चला जा। इस पर सौतेली बेटी और नौकर को शक हो गया कि हमारे साथ गलत हो सकता है। पांच दिन पहले बेटी सिमरन ने अपने प्रेमी आशीष के साथ मिलकर पिता का रात में गला दबा दिया। उसके बाद शव को आधा घंटे तक चारपाई पर छोड़ दिया। मरने की पुष्टि होने के बाद शव को घर में भूसे के कोठे में दबा दिया।

4 of 6
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी का बयान
एसपी देहात ने बताया कि मुखबिर द्वारा बताया गया है कि परिवार को किसान के बारे में पता है। शनिवार को पुलिस जांच करने पहुंची थी। जिसके बाद बेटी और परिवार के लोग गुमराह करते रहे कि रात में वह सिंचाई को गये थे। उसके बाद उनका पता नहीं चला। परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। एक दिन पहले रात में सौतेली बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर शव को भूसे से निकालकर जंगल में अपनी ट्यूवेल के पास मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने बेटी और प्रेमी को हिरासत में लिया तो हत्या का केस खुलासा।

 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ पुलिस, मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। दोनों को अरेस्ट कर शव को बरामद कर लिया है। परिवार द्वारा किसान के गुम होना बताया गया। लेकिन गांव के लोगों को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। -राजकुमार - शिवानंद शर्मा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहसूमा की वारदात - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
सतवंत के परिवार में उसकी पत्नी निलकोर, उसके दो पुत्र हरमीत 12 वर्ष गुरमीत 10 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक सतवंत सिंह के रिश्तेदार व ग्रामीणों का कहना है कि सौतेली बेटी सिमरन ने नौकर को ख5 लाख रुपए की नकदी वह सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण दिए हैं। पुलिस मुख्य आरोपी आशीष से कुछ भी बरामद करने की कोशिश नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें