गन्ने की पैदावार के लिए पहचान रखने वाले बागपत जिले में फूलों की खेती का चलन बढ़ गया है। मुनाफा मिलने से किसान उत्साहित हैं। यही वजह है कि पिछले साल के सापेक्ष इस बार फूलों की खेती का रकबा बढ़ गया है। दिल्ली और हरियाणा में अधिकतर गेंदे की सप्लाई की जा रही है, जिससे किसानों को लाभ हुआ है। बरनावा क्षेत्र फूलों की खेती का गढ़ बनकर उभरा है। यहां सैंकड़ों बीघा जमीन पर गेंदा फूल खिले हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
सिमटती जोत भी इसकी एक वजह है। किसान ठेके पर जमीन दे रहे हैं, जिसमें फूलों की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है। सर्दियों में गेंदा फूल की डिमांड बढ़ जाती है, यही वजह है कि किसानों का रुझान फूलों की खेती की तरफ बढ़ा है। अमीनगर सराय, डौला, काठा, दाहा, पिलाना, घटोली, टीकरी में करीब चार सौ हेक्टेयर भूमि में फूल खिले हैं। गेंदा के अलावा रजनी गंधा, गलकटिया, गुलाब, ग्लेड, कोसमोसा प्रजाति के फूल तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन बहुतायत गेंदा की ही है।
विज्ञापन
3 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली और हरियाणा तक हो रही सप्लाई
किसान बताते हैं कि दिल्ली के फतेहपुरी, खारी बावरी और गाजीपुर मंडी में फूलों की सप्लाई करते हैं। यहां सर्दियों में डिमांड अधिक रहती है और फूलों का भाव बदलता रहता है।
4 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं किसान
किसान मुनेश रूहेला ने बताया किया किसान चीनी मिलों को अपना गन्ना देता है, लेकिन उसे समय पर उसकी फसल का भुगतान नहीं मिलता। वहीं गन्ने का भाव भी बहुत कम है। जबकि फूलों की खेती में ऐसा नहीं है, यहां रोज फसल के बदले पैसा हाथ में आ जाता है। मंडी में फूलों की डिमांड है।
विज्ञापन
5 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
किसान सलेख कश्यप ने बताया कि परंपरागत खेती में अब किसानों को लागत भी नहीं मिल पाती है। सरकार के ढीले रैवये के कारण पिछले कई साल से किसानों को गन्ने का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसी वजह से गन्ना और गेहूं की खेती छोड़कर फूलों की खेती की तरफ रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
बरनावा निवासी किसान चंद्रपाल का कहना है कि 15 साल से फूलों की खेती कर रहे हैं। इस खेती में अन्य फसलों से ज्यादा मुनाफा है। ज्यादा लागत भी नहीं लगती। शादियों के सीजन में फूलों की डिमांड बढ़ जाती है। उनका पूरा परिवार फूलों की खेती कर रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह होती है बिक्री
किसान उस्मान अंसारी कहते है कि फूलों की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है। साइज के हिसाब से मंडियों में फूल बिकते हैं। छोटे साइज के फूलों की कीमत 20 रुपये और बड़े साइज के फूलों की कीमत 22 से 25 रुपये प्रति किग्रा के हिसाब से मिलती है। गेंदे की खेती लाभदायक है। किसान गन्ने को छोड़कर फूलों की खेती करें, तो निश्चित तौर पर लाभ कमा सकते हैं।
8 of 9
फूलों की खेती
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को दी जाती है सहायता
उद्यान अधिकारी सर्वेशचंद ने बताया कि उद्यान विभाग और प्रशासन की तरफ से फूलों की खेती करने वाले किसानों को कई तरह की सहायता दी जा रही है। फूलों की खेती से सामान्य फसलों के मुकाबले 10 गुना ज्यादा लाभ किसानों को हो रहा है। गेंदे की खेती करने वाले बड़े किसानों को 10 हजार रुपये व छोटे किसानों को 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर पर सब्सिडी दी जाती है। ग्लेड फूल की खेती पर बड़े किसानों को 25 प्रतिशत व छोटे किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान मिलता है। इस वजह से किसान गन्ने आदि की परंपरागत खेती छोड़कर फूलों की खेती कर रहे हैं।
सीएम ने कहा था उगाएं फूल और सब्जियां
बड़ौत की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ भी जिले में गन्ने की पैदावार पर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बागपत में अधिक गन्ना उत्पादन से कुछ लोगों की शुगर बढ़ गई है। इस वजह से किसान फूल, फल, दलहन और सब्जियों की खेती के विकल्प पर भी विचार करें और प्रयोग करके देखें।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें