फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: 15 मिनट में तीन कत्ल... पहले मां फिर सो रही बेटियों को मार डाला; छह घंटे में खुलासा

Mon, 13 Oct 2025 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत की मस्जिद में दो किशोरों ने मिलकर पंद्रह मिनट में मां और दो बेटियों को मार डाला। सात टीमों ने छह घंटे में मामले का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी काफी देर तक पुलिस अफसरों से झूठ बोलते रहे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज देखने पर आरोपियों ने सच कबूल कर लिया।
विज्ञापन
1 of 15
Baghpat Triple Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत जिले के दोघट थाना इलाके के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद परिसर में बने कमरे में शनिवार दोपहर को पंद्रह मिनट में तीन हत्या कर दी गईं। उसके खुलासे में लगी सात टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया और छह घंटे में आरोपी किशोरों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 

पहले पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों आरोपी काफी देर तक झूठ बोलते रहे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में खुद को देखने के बाद सच्चाई उगल दी। 
विज्ञापन

2 of 15
एसपी सूरज कुमार राय को खरी खोटी सुना रहे लोगों को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंद्रह मिनट में तीन हत्या की
बागपत जिले के दोघट थाना इलाके के गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद परिसर में बने कमरे में शनिवार दोपहर को पंद्रह मिनट में तीन हत्या कर दी गईं। उसके खुलासे में लगी सात टीमों ने अलग-अलग बिंदुओं पर काम किया और छह घंटे में आरोपी किशोरों को पकड़कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में लगा कैमरा (लाल घेरे में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटेज में खुद को देखने के बाद सच्चाई उगली
पहले पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों आरोपी काफी देर तक झूठ बोलते रहे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में खुद को देखने के बाद सच्चाई उगल दी। 

4 of 15
मस्जिद के बाहर हंगामे के दौरान पहुंचे पुलिसकर्मियों से होती हाथापाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों नाबालिग बोलते रहे झूठ
तिहरे हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे बंद करने से पहले और कैमरे चालू होने के बाद की फुटेज में नजर आने पर शक गहरा गया। पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने लाकर पूछताछ शुरू की तो पहले दोनों झूठ बोलते रहे। बाद में हत्याकांड को अंजाम देने की सच्चाई बताकर चाकू भी बरामद कराया।
विज्ञापन

5 of 15
मस्जिद में जांच करने पहुंचे डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कपड़े की फेरी लगाते हैं आरोपियों के पिता
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पिता कपड़े की फेरी लगाते हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पिता बंगलूरू में कपड़े की फेरी लगाते हैं, लेकिन अब काफी समय से गांव में आए हुए हैं। हत्या के बाद दोनों आरोपी गांव में चल रही न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलने चले गए थे।
 
विज्ञापन

6 of 15
आलीमा इसराना की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
पहले इसराना को मारा, नींद से जागने पर सोफिया और सोती हुई सुमाझ्या को मार डाला 
हत्या के आरोपी किशोरों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पिटाई का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। वह पीछे के रास्ते से मुफ्ती के कमरे में पहुंचे तो वहां पर इसराना बेड और दोनों बच्चियां चारपाई पर सोती हुई मिलीं। 
विज्ञापन

7 of 15
सोफिया की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
एक किशोर ने बसूली से सोती हुई इसराना के सिर पर वार कर दिया। उसके लगते ही इसराना की चींख निकल गई और सोफिया नींद से जाग गई। इसराना उठकर उनकी तरफ आई तो आरोपियों ने उसके सिर पर दोबारा बसूली से वार कर दिया। 
 

8 of 15
सुमाइया की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
इसके बाद दूसरे आरोपी ने फ्रिज पर रखा चाकू उठाकर इसराना की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। नींद से जागी सोफिया पर बसूली से दो वार करके उसे मार दिया। इसके बाद सुमाइया को मार डाला।
 

9 of 15
मस्जिद की सीढ़ी पर लगा खून का निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुफ्ती की बीवी और दो मासूम बच्चियों का कत्ल
बागपत जिले के दोघट के गांगनौली की बड़ी मस्जिद परिसर में शनिवार की दोपहर मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30), बेटी सोफिया (5), सुमाझ्या (2) की दो नाबालिगों ने बसूली से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद कर लिया है।

 

10 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी मुफ्ती इब्राहिम अपने परिवार के साथ गांगनौली की बड़ी मस्जिद में ऊपरी मंजिल में बने कमरे में तीन साल से रह रहे हैं। उनकी पत्नी इसराना आलिमा की पढ़ाई करके पड़ोस की बच्चियों को दीनी तालीम देती थीं।

11 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खून से लथपथ चारपाई पर पड़े थे शव
शनिवार दोपहर में छह बच्चियां दीनी तालीम लेने के लिए मस्जिद में आईं तो काफी देर तक आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। वे सीढ़ी से चढ़कर छत पर गईं और दरवाजा खोला। कमरे में जाकर देखा तो इसराना, सोफिया और सुमाइया के शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़े दिखे। 

12 of 15
मस्जिद में बच्चों व महिला की मौत के बाद गमजदा बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी से नोकझोंक और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास 
शव देखते ही बच्चियां चिल्लाते हुए मस्जिद से बाहर आ गईं। भीड़ ने पुलिस के शव उठाने का विरोध किया। एसपी से नोकझोंक और एएसपी की गाड़ी को तोड़ने का प्रयास किया गया। मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
 

13 of 15
मस्जिद में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से नोंक-झोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों आरोपी मस्जिद में लेते थे दीनी तालीम
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मस्जिद में दीनी तालीम लेते थे। उनको मुफ्ती इब्राहिम और कभी इसराना पढ़ाती थी। इब्राहिम उनको डांटने के साथ ही पिटाई कर देते थे। इसलिए गुस्से में परिवार को मारने की योजना बनाई। इसके लिए कई दिन से फिराक में लगे थे। उनको पता चला कि शनिवार को इब्राहिम देवबंद गए हैं तो दोपहर में दोनों मस्जिद में आए। 

 

14 of 15
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद में विलाप करता मुफ्ती इब्राहिम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
मस्जिद में नीचे राजमिस्त्री द्वारा काम करने के लिए बसूली रखी हुई थी जिसको उठाकर ले गए। पहले इसराना पर वार किए और फिर बच्चियों पर वार कर दिया। इस तरह तीनों की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद गांव के पास ही घूमते रहे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आला कत्ल बसूली और एक चाकू बरामद किया गया है। 
 
विज्ञापन

15 of 15
मां और दोनों बेटियां जिनकी मस्जिद में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
पांच माह की गर्भवती थी इसराना 
इसराना लोनी की रहने वाली थी और मुफ्ती इब्राहिम से उसका निकाह सात साल पहले हुआ था। निकाह के बाद इब्राहिम कई साल तक इसराना के साथ लोनी की मस्जिद में रहे और तीन साल पहले यहां आए थे। इसराना की दो बेटियां थीं तो वह अब पांच महीने की गर्भवती थी। एसपी के सामने इब्राहिम ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें