फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: स्कूल में खेल रहे छात्रों पर गिरी 12 फुट ऊंची दीवार, एक दर्जन बच्चे घायल

Thu, 15 Mar 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
प्राइमरी स्कूल में छात्रों के ऊपर दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत जिले में बृहस्पतिवार को एक बड़ी घटना हो गई। दोघट के प्राथमिक विद्यालय संख्या एक दाहा से सटे एक मकान की दीवार स्कूल परिसर में गिर गई। इससे हैंडपंप पर पानी पी रहे और मैदान में खेल रहे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के 12 बच्चे मलबे में दब गए, जबकि करीब 13 बच्चे बाल-बाल बचे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंस देरी से मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर डीएम पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रधानाध्यापिका ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
गांव दाहा स्थित प्राथमिक स्कूल संख्या एक और आंगनबाड़ी केंद्र दाहा बराबर-बराबर में हैं। स्कूल के परिसर से सटा तहसीम पुत्र नूरे का मकान है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव के करीब 25 बच्चे मैदान में खेल रहे थे। इनमें कुछ बच्चे हैंडपंप पर पानी पीने चले गए। इस बीच अचानक तहसीम के मकान की चारदीवारी की करीब 12 फुट ऊंची दीवार स्कूल परिसर में गिर गई।

4 of 7
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस दीवार के मलबे की चपेट में 12 बच्चे आ गए, जबकि अन्य बच्चों की किसी तरह जान बची। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कूल के शिक्षकों, बच्चों और आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और मलबे से बच्चों को निकालना शुरू किया। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना और एंबुलेंस को दे दी।
विज्ञापन

5 of 7
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने कहा सूचना देने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीण निजी वाहनों से बच्चों को लेकर निजी चिकित्सकों के अलावा बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बड़ौत स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे। घायल बच्चों में से आठ बच्चे अस्पताल में भर्ती कराए गए, जबकि चार को मामूली चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार कराने के बाद परिजन चार बच्चों को अपने घर ले गए।
विज्ञापन

6 of 7
स्कूल में दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों में रिहान पुत्र इलियास, समद पुत्र महबूब, असलम पुत्र इलियास, शाद पुत्र इकबाल, आयान पुत्र इकबाल, सायान पुत्र इकबाल, रिहान पुत्र अफजाल और सुभाष पुत्र अफजाल शामिल हैं। शादी और सुभान की हालत गंभीर बनीं हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश ने गांव में पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिया और अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएसए  से स्कूल की चारदीवारी नहीं कराने की जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका ममता ने मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...इसलिए हुआ हादसा

7 of 7
स्कूल में दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
स्कूल परिसर से सटा मकान करीब पांच फुट ऊंचा है, जबकि स्कूल का मैदान गहराई में है। नौ इंच की दीवार की चिनाई मिट्टी से की गई है। दीवार स्कूल परिसर में खड़े यूकेलिपटस के पेड़ से सटी हुई थी। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने से पेड़ हिलने लगा तो दीवार एकाएक भरभराकर गिर गई। हैंडपंप पर पानी पीने आए बच्चे इसकी चपेट में आ गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें