कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शहीद की पत्नी के लापता होने के बाद कोतवाली पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। शनिवार को डॉग स्क्वॉड बुलाकर तलाश कराया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। ग्रामीण अब महिला की हत्या की आशंका जता रहे हैं। इससे पहले शनिवार को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत शहीद की पत्नी की बरामदगी के लिए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से अपहृता को जल्द बरामद करने की मांग की।
ग्राम बिजरौल से लापता हुई शहीद धर्मेंद्र की पत्नी बेबी (45) की तलाश में डॉग स्क्वॉड को बिजरौल गांव में बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड ने घर से लेकर कई जगह तक महिला को तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शनिवार और शुक्रवार को भी बेबी की ड्रोन कैमरे से तलाश की गई थी। इसके अलावा गोताखोरों से गांव के तालाब में भी तलाश कराया गया था। लेकिन बेबी का कोई पता नहीं चल सका।