फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटियां भाग न सकें... इसलिए दरवाजे में अंदर ताला लगाकर छिपाई चाबी; तीन बेटियों का कत्ल कर खुद ने भी दी जान

Wed, 10 Sep 2025 12:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

यूपी के बागपत जिले में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। पति घर के बाहरी हिस्से में सोया हुआ था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
1 of 13
baghpat murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
बागपत के दोघट के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में तीन बेटियों की हत्या करने के बाद तेज कुमारी के आत्महत्या करने की घटना की जांच में मंगलवार देर रात तक पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीमें लगी रहीं। कमरे में शव पड़े होने की स्थिति और शुरुआती जांच में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली।

कमरे में बेड पर बड़ी बेटी गुंजन और किट्टो का शव पड़ा था तो छोटी बेटी मीरा का शव पास में चारपाई पर पड़ा था। तेज कुमारी ने खुद बेड पर चढ़कर पंखे से चुनरी बांधकर फंदा बनाया और उसे फंदे से लटककर आत्महत्या की।
 
विज्ञापन

2 of 13
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन सभी को देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि तेज कुमारी ने पहले बड़ी बेटी गुंजन को मारा है और उसके बाद किट्टो व मीरा को मौत के घाट उतारा। हालांकि पुलिस का मानना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी, मगर शव जिस तरह से पड़े थे, उसको देखकर यही लग रहा था।
विज्ञापन

3 of 13
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में हत्या के दौरान बेटियों के शोर मचाने और बाहर भागने से रोकने के लिए तेज कुमारी ने दरवाजे का अंदर से ताला लगाकर चाबी भी छिपा दी। वहीं कस्बे में इस घटना का पता चलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया, मगर पुलिस ने किसी को घर के अंदर नहीं जाने दिया। 

 

4 of 13
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। पुलिस ने तीनों बेटियों की हत्या और उसके बाद आत्महत्या में इस्तेमाल की गई चुनरी को कब्जे में ले लिया। एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार व सीओ विजय कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 
विज्ञापन

5 of 13
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
तीन बेटियों का कत्ल कर मां ने भी दी जान
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों का कत्ल कर खुद भी जान दे दी। उसका पति कमरे के बाहर सो रहा था, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई है। 
 
विज्ञापन

6 of 13
तोड़ा गया घर का दरवाजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर के बाहर सोया हुआ था पति विकास
जानकारी के अनुसार, बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
विज्ञापन

7 of 13
किट्टो की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
पति के साथ दिल्ली में रहना चाहती थी महिला
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, विकास दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था, इसलिए पत्नी तेज कुमारी उसके साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली में रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी। 
 

8 of 13
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था। 

 

9 of 13
तेज कुमारी की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
अंदर से बंद मिला कमरे का दरवाजा
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया। 

 

10 of 13
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में पड़े हुए थे तीनों बच्चियों के शव
दरवाजे के ऊपर रोशनदान से टॉर्च लगाकर अंदर देखा गया। कमरे में तीनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे और तेजकुमारी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पड़ोसी एक किशोर को रोशनदान से कमरे में उतारा गया। उसने अंदर दरवाजे में लगा ताला तोड़कर दरवाजा खोला। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारा और चारों के शव बाहर निकाले। घटना का पता चलने पर विकास के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।

11 of 13
गुंजन की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
12 सितंबर को था गुंजन का जन्मदिन
विकास ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी गुंजन मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव में उसकी भतीजी के पास रहकर पढ़ाई करती है। 12 सितंबर को गुंजन का जन्मदिन था। इसलिए ही तेजकुमारी खुद ही स्कूटी पर 8 सितंबर को शाहपुर गई थी और गुंजन को घर लेकर आई थी। तेजकुमारी ने विकास से कहा था कि गुंजन को लाकर जन्मदिन की पहले ही तैयारी कर लेंगे और वह तैयारी में लगे थे मगर उससे पहले ही जिंदगी खत्म हो गई।

 

12 of 13
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबकुछ चल रहा था ठीक
विकास ने कहा कि परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। वह बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे और सभी खुश थे। तेजकुमारी ने बच्चियों को मारकर खुद आत्महत्या क्यों की है, उसको खुद यकीन नहीं हो रहा। एसपी सूरज कुमार राय भी घटना की जानकारी मिलने पर टीकरी आए और वहां छानबीन की गई। एसपी के अनुसार एफएसएल टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। इस घटना का कारण पता किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

13 of 13
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों की थी दूसरी शादी... 
मूल रूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी की विकास से सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मुलाकात हुई थी। तेजकुमारी की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पास पांच महीने की बेटी गुंजन थी। वह पति से अलग हो गई थी। विकास की शादी भी 12 साल पहले शामली की युवती से हुई थी और उसकी दो बेटियां थीं। उसके भाई गजेंद्र ने बताया कि उससे विवाद होने के कारण तलाक हो गया था और पहली पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी, इसलिए ही तेज कुमारी को उसकी बेटी गुंजन के साथ विकास घर लेकर आ गया था। दोनों ने शादी कर ली और तेज कुमारी ने दो बेटियों किट्टो और मीरा को जन्म दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें