बागपत में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक रिकार्ड के अनुसार जिले में वर्ष 2017 से पहले तक पटाखे बनाने के 27 लाइसेंस थे। इनमें सबसे ज्यादा बड़ौत तहसील क्षेत्र में पटाखे बनाए जाते थे, तो उसके बाद बागपत के सिंघावली अहीर क्षेत्र के कई गांवों में पटाखे बनाने के लाइसेंस लिए हुए थे। इन लाइसेंस को वर्ष 2017 में निलंबित कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी हर साल दिवाली पर अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते हैं और उनको बेचा भी जाता है।