फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है बाबा रामदेव के झोले का राज, सिर्फ 6 क्लिक में जानें

Tue, 25 Dec 2018 04:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव
जी हां, योग गुरु बाबा रामदेव अपने साथ हमेशा ही गेरुआ रंग के कपड़े का बना झोला लेकर चलते हैं। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि आखिर उनके इस झोले का राज क्या है। तो हम आपको बता दें कि सोमवार को अमर उजाला कार्यालय संवाद के लिए पहुंचे बाबा रामदेव ने इस झोले का राज भी साझा किया। आगे जानिए आखिर क्यों रामदेव बाबा अपने साथ रखते हैं गेरुआ रंग का ये झोला :-
विज्ञापन

2 of 6
बाबा रामदेव
ये झोला ही मेरा ऑफिस है 
अमर उजाला मेरठ के फेसबुक पेज पर रामदेव बाबा का यह संवाद लाइव किया गया। इस दौरान फेसबुक यूजर ने रविंद्र प्रताप सिंह ने उनसे सवाल किया कि क्या बाबा आईफोन रखते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए बाबा रामदेव खिलखिलाकर हंस पड़े और अपना गेरुआ झोला मंगा लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा रामदेव
अपना झोला मंगाने के बाद बाबा ने हंसते हुए इस सवाल का उत्तर दिया और कहा कि यह झोला ही मेरा ऑफिस है। इसमें स्मार्टफोन और डायरी होती है। इसके बाद बाबा ने अपना स्मार्टफोन व अन्य चीजों को झोले से निकालकर सवाल पूछने वाले यूजर को भी दिखाया।

4 of 6
बाबा रामदेव
झोले से अपना फोन निकालकर दिखाते हुए बाबा ने कहा, ये देखो झोले में लावा का फोन रखता हूं। अब हम तो फोन बनाते नहीं, जिस कंपनी का भी रखते हैं उसकी ब्रांडिंग होती है।
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव
बाबा ने अपने फोन की कीमत भी यूजर्स को बताई और कहा कि ये कोई 4-5 हजार रुपए कीमत का स्मार्टफोन है, इसमें कोई चक्करबाजी नहीं है। पहले जो फोन रखते थे दुर्भाग्य से उसके पुर्जे चीन से आते हैं, इसलिए उसे रखना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव
इसके बाद उन्होंने अपने झोले से और चीजें निकाली और कहा कि बाबा के झोले में उनका स्मार्टफोन, एक डायरी, एक पेन और पहचान पत्र होते हैं। बाबा कहते हैं ये कपड़े का छोटा सा थैला ही मेरा ऑफिस है। इसमें सस्ता फोन रखता हूं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें