काफी लंबे समय से चले आ रहे अयोध्या मामले पर आखिरकार शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला गया है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पुलिस अलर्ट पर है। खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सभी ने सम्मान के साथ स्वीकार किया है। इस बीच पश्चिमी यूपी के शहरों में माहौल कैसा रहा, आइए आपको अगली स्लाइडों में दिखाते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
शहर में पुलिसफोर्स तैनात रही
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में पुलिस प्रशासन पूरी सतर्क रहा। पुलिस अफसरों ने दिन भर शहरों के अलग- अलग चौराहों पर नजर रखी और कानून व्यवस्था को पूरी तरह कायम रखा।
विज्ञापन
3 of 10
मेरठ में आबूलेन पर फ्लैग मार्च करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं मेरठ जिले में एडीजी प्रशांत कुमार, कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
4 of 10
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ के देहात क्षेत्रों में भी पुलिस ने पूरी सावधानी बरती। लगातार लोगों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 10
कैराना में लोगों से मिलते चेयरमैन
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शामली जनपद के कैराना में भी लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर सुप्रीम कोर्ट के फैसला का स्वागत किया।
विज्ञापन
6 of 10
व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शामली में व्यापारी भी एक- दूसरे से बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन
7 of 10
लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस सुरक्षा पूरी तरह कायम रही। पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
8 of 10
चौराहों पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर शहर में सभी चौराहों पर पुलिसफोर्स दिन भर तैनात रही।
9 of 10
ट्रोन कैमरे से निगरानी
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद में पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगाह रखी गई।