फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी ने अस्थाई जेल में बिताई थीं कई रातें, अयोध्या पर गरमाई थी राजनीति, देखें तस्वीरें

Thu, 16 Aug 2018 10:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के विवादित ढांचे का विवाद चरम पर था, देश भर से राम मंदिर निर्माण को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था। 1990 में लालकृष्ण आडवाणी रथयात्रा निकाल रहे थे। कार सेवकों से अयोध्या कृच करने का आह्वान किया जा रहा था। भाजपा ने इस मुद्दे को हवा दी थी। जिसके चलते केंद्र की कांग्रेस सरकार और प्रदेश की सपा सरकार ने कार सेवकों के साथ भाजपा नेताओं को भी गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। जेलों में जगह कम पड़ गईं तो अस्थाई जेल बनाई गई। उसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी को भी सरसावा शुगर मिल के अतिथि गृह में एक सप्ताह तक नजरबंद किया गया था।
विज्ञापन

2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सरसावा की दि किसान को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री को अस्थाई जेल बनाया गया। जहां जिले के शीर्ष 14 नेताओं को 24 अक्तूबर 1990 को फैक्ट्री के गेस्ट हाउस में रखा गया। पुलिस और प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी हिरासत में ले लिया और 28 अक्तूबर 1990 को गुपचुप तरीके से सहकारी शुगर मिल सरसावा के गेस्ट हाउस में ले जाकर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अस्थाई जेल में अटल बिहारी वाजपेयी अपने 14 अन्य साथियों के साथ 5 नवंबर 1990 तक बंद रहे। उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। यहां उन्होंने एक सप्ताह का समय बिताया था। हालांकि उस समय किसी भी स्थानीय नेता अथवा पदाधिकारी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी।

4 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बंद हुए अन्य लोग 
बसंत राय, भाजपा सांसद रहे गुमानमल लोढ़ा, उस समय के विहिप अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया, जगद्गुरु शंकराचार्य भानुपुरा पीठ स्वामी दिव्यानंद तीर्थ, विहिप उपाध्यक्ष बीपी तोषनीवाल, केदारनाथ साहनी, उस सयय के विहिप कोषाध्यक्ष पुल्लारेड्डी, तिलक राज गुप्ता, अंजलि बहन, उस समय विहिप के पदाधिकारी आरके गोयल, विहिप के पदाधिकारी राम निवास डंडारिया, जगद्गुरु के शिष्य शिव कुमार, आरके गुप्ता शामिल रहे। उनके साथ शर्मा नायक तहसीलदार एवं सहायक अधीक्षक बंदीगृह मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
नजर बंद रहने के दौरान खाते थे सादा खाना 
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सरसावा की अस्थाई जेल में रहने के दौरान उनके खानसामा रहे सुमन सिंह ने बताया कि जब तक गेस्टहाउस में अटल बिहारी वाजपेयी रहे, उन्होंने अपने साथियों के साथ बिल्कुल सादा एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन किया। उन्होंने बताया कि उस समय अटल बिहारी वाजपेयी एक सामान्य व्यक्ति की तरह सभी से व्यवहार करते थे और कभी भी उसके पास आकर उससे बात करने लगते थे। उनके साथ रहने वाले सभी लोगों की यहां कड़ी सुरक्षा रही। किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें