फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

Sat, 07 Jun 2025 12:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Astha murder case: गुरुवार को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में रजवाहे में एक सिर कटी छात्रा की लाश मिली। शव की जेब में मिले एक कागज़ पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी पहचान दादरी गांव निवासी 17 वर्षीय आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई।
विज्ञापन
1 of 9
आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के बहादरपुर गांव में रजवाहे में एक सिर कटी छात्रा की लाश मिली। शव की जेब में मिले एक कागज पर लिखे मोबाइल नंबर से उसकी पहचान दादरी गांव निवासी 17 वर्षीय आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई।

पुलिस जब आरोपियों तक पहुंची तो आन की खातिर हत्या के मामले का बड़ा खुलासा हुआ। आस्था की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसे जन्म देने वाली मां ने ही की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी मां ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 9
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बेटे को थप्पड़ मारते ही आगबबूला हुई मां, दबाया बेटी का गला
मेरठ में आस्था उर्फ तनिष्का अपने दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। मां राकेश देवी ने बेटी से मोबाइल छीन लिया, जिस पर दोनों में हाथापाई हो गई। चिल्ला-चिल्लाकर आस्था दोस्त से शादी करने की जिद करने लगी। छात्रा ने विरोध पर अपने नाबालिग भाई को थप्पड़ भी जड़ दिए।

जिस पर मां ने बेटी को जमीन पर गिरा दिया और उसके छाती पर बैठ गई। बेटी की आखिरी सांस निकलने तक करीब दस मिनट मां उसका गला दबाती रही। शुक्रवार को यह खुलासा एसएसपी विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान आरोपी मां से पूछताछ के बाद किया है।
विज्ञापन

3 of 9
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरोपी मां बोली समझा समझाकर थक चुकी थी- पर वह नहीं मानी
पुलिस ने बताया कि आस्था और उसका दोस्त नाबालिग थे। एक दिन वह हाथों में मेहंदी लगाकर दोस्त के साथ मंदिर भी गई थी। मां राकेश देवी उसे समझाकर थक चुकी थी, मगर आस्था कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी। 29 मई को दोस्त घर पर ही मिलने आ गया था, तभी से घर में विवाद चल रहा था। 

4 of 9
आस्था हत्याकांड, मेरठ आस्था हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सुबह उठते ही फिर हुआ विवाद
बुधवार सुबह दस बजे आस्था अपने दोस्त से बात कर रही थी, मां ने विरोध किया। फोन छीनने पर मां-बेटी के बीच खूब झगड़ा हुआ। भाई के मां का पक्ष लेने पर ही आस्था ने थप्पड़ जड़े। तब मां का गुस्सा फूट पड़ा और उसने छाती पर बैठकर आस्था की माैत होने तक गला दबाया। इसके बाद राकेश देवी ने फोन पर पति रमेश और भाइयों को आस्था की हत्या की जानकारी दी। यह बात आस्था की मां राकेश देवी ने पुलिस को अपना जुर्म कबूलते हुए बताई।
 
विज्ञापन

5 of 9
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिता को साजिश रचने का आरोपी बनाया 
पुलिस ने पिता रमेश को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि पिता छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात है। पिता से भी पूछताछ करने के लिए एसएसपी ने सीआरएफ के अधिकारियों को पत्र लिखने की बात कही है। दौराला के दादरी गांव में रमेश के घर पर पत्नी राकेश देवी ही बेटी आस्था और दो छोटे बेटों की देखभाल कर रही थी। 


 
विज्ञापन

6 of 9
आस्था की मां को परतापुर थाने में लाकर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद
आठ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
आस्था ने सकौती के सूरजमल स्कूल से कक्षा 11 वीं की पढ़ाई करने के बाद कक्षा 12 में प्रवेश लिया था। आस्था की आठ महीने पहले इंस्टाग्राम पर पास के गांव निवासी नाबालिग किशोर से दोस्ती हुई थी।  

छात्रा से मिलने के लिए अक्सर दोस्त दादरी में उनके घर पर आ जाता था। 29 मई को छात्रा अपने दोनों छोटे भाइयों के साथ घर पर थी। मां अपने एक रिश्तेदार के यहां पर गई थी। इसी दौरान दोस्त उनके घर आया। इसको लेकर भी घर में झगड़ा हुआ था। 
 
विज्ञापन

7 of 9
छात्रा की सिर कटी लाश रजबहे में मिली - फोटो : संवाद
दोस्त को फंसाने की रची साजिश
आस्था की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने वाले दोनों मामा, ममेरे भाई, मौसेरे भाई और मां ने आस्था के ही दोस्त को फंसाने की साजिश रची थी। बुधवार शाम से ही मां ने अपने मोहल्ले के लोगों से कहना शुरू कर दिया था कि आस्था अपने दोस्त के साथ चली गई है। 

शायद उसको मालूम नहीं था कि आस्था की जेब में उसके दोस्त के मोबाइल नंबर था। जिससे आरोपी मां और उसके परिजनों का कारनामा उजागर हो गया। आस्था दोस्त का नंबर कागज पर लिखकर रखती थी, क्योंकि परिजन बार-बार मोबाइल छीन लेते थे। वह एक सहेली से भी फोन लेकर दोस्त से बात करती थी।

8 of 9
छात्रा के घर बैठे लोग, आस्था उर्फ तनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
मां, दो मामा और ममेरा भाई जेल भेजे
आस्था उर्फ तनिष्का की हत्या में मां राकेश देवी, महरौली निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू पुत्र कमल सिंह को शुक्रवार परतापुर पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिए जेल भेजा गया। इस मामले में एक नाबालिग को भी बाल संप्रेक्षण सुधार गृह में भेजा है।
 
विज्ञापन

9 of 9
meerut murder - फोटो : संवाद
कटा सिर अभी पुलिस नहीं कर सकी बरामद
इस हत्याकांड में शामिल मौसेरे भाई गौरव की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, छात्रा आस्था का कटा हुआ सिर अभी नहीं मिला है। पुलिस की दो टीम गंगनहर में कटे हुए सिर को तलाश रही है।

पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से गर्दन काटने में प्रयुक्त की गई दरांती, शव को फेंकने में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। घटना के संबंध में बहादरपुर ग्राम प्रधान अमित कुमार की ओर से परतापुर थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें