यूपी के मेरठ से सटे शोभापुर गांव में आशीष को पहले तो आरोपियों ने गोपी हत्याकांड में फंसाया और अब उसकी हत्या कर दी है। आखिर ऐसा क्यों हुआ। मेरे बेटे का क्या कसूर था। आरोपी सोशल मीडिया पर खुलेआम जान से मारने की धमकी देते रहे और पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी रही। आखिर पुलिस ने कार्रवाई करना क्यों उचित नहीं समझा? ये तमाम सवाल आशीष के पिता महकार सिंह ने एसपी सिटी से किए और फफक फफक कर रोने लगे। कहा कि आशीष गोपी की हत्या में गलत जेल भेजा गया। इसके प्रमाण भी उनके पास थे। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। पुलिस ने आशीष के पिता और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है।