मेहनत के बल पर आप अपनी मंजिल खुद तय करने में सक्षम हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समाज में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने पेशे के साथ दूसरे भी हुनर रखती हैं। शौकिया तौर पर उनका ज्ञान दूसरों को भी बांटती हैं। शहर की डॉक्टर दिव्या इसका उदाहरण हैं। चिकित्सा उनका पेशा है, लेेकिन चित्रकारी उनका हुनर। वक्त मिलने पर बच्चों को भी वह इसका ज्ञान बांटती हैं।