हस्तिनापुर
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर
पश्चिमी यूपी के पांच ऐतिहासिक स्थलों में अब बात करते हैं कुरु वंश के राजाओं की राजधानी हस्तिनापुर की। यह स्थान मेरठ शहर से करीब 38 किमी की दूरी पर स्थित है जबकि मेरठ शहर देश की राजधानी दिल्ली से तकरीबन 90 किमी दूर है। कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम् का नायक दुष्यंत यहीं का शासक था।
हस्तिनापुर कुरु जनपद की राजधानी और हस्तिनापुर जैन धर्म की नगरी है। यहां आदि तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का पारणा स्थल है। तीर्थकरों में शांतिनाथ, कुन्थुनाथ व अरहनाथ का जन्म, दीक्षा व कैवल्य ज्ञान भी यहीं हुआ। उल्टा खेड़ा नाम से मशहूर विदुर का टीला भी यहीं है, जिसमें मृदभाण्ड के अलावा मुगलकाल के अवशेष मिलते हैं। यहां जैन मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर मंदिर, द्रोपदेश्वर मंदिर व कर्ण मंदिर भी देखने लायक हैं।
यहां स्थित सभी मंदिरों की काफी मान्यता है। बताया जाता है कि 'पांडेश्वर महादेव मंदिर' में पांडवों की रानी द्रौपदी पूजा के लिए जाया करती थी। यहां आज भी श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।