फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का हत्याकांड: हड्डी और बाल से होगा डीएनए का मिलान, हत्यारोपी चाऊमीन वाले के बारे में सहेली ने बताई ये बात

Tue, 02 Jun 2026 11:28 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: कबड्डी की नेशनल लेवल खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या चाऊमीन का ठेला लगाने वाले ने उधार के 3600 रुपये न देने पर कर दी। उसका शव डेढ़ माह बाद नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मगर परिजनों ने अनुष्का का शव होने पर शंका जताई है। 
विज्ञापन
1 of 8
अनुष्का की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का हत्याकांड में पुलिस के खुलासे के बाद भी परिजनों और ग्रामीणों की शंकाएं दूर नहीं हुई हैं। मंगलवार को अनुष्का के घर ग्रामीणों ने बैठक कर कहा कि अनुष्का आत्मरक्षा में सक्षम थी। एक आरोपी उसकी हत्या कैसे कर सकता है। इसके अलावा लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। परिजन व ग्रामीण इस मामले में जल्द आला अधिकारियों से मुलाकात कर उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। भाजपा नेताओं के आश्वासन पर वह फिलहाल मान गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
अनुष्का की हत्या का आरोपी श्याम धानक। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को चिरौड़ी गांव स्थित अनुष्का के आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। शाम को ग्रामीणों ने बैठक कर पूरे प्रकरण पर चर्चा की। इसमें परिजनों ने पुलिस जांच और शव की पहचान को लेकर सवाल खड़े किए। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने केवल मोबाइल फोन के आधार पर शव की शिनाख्त कराई है। उन्हें अब तक ऐसे ठोस साक्ष्य नहीं दिखाए गए हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सके कि शव अनुष्का का ही है। हालांकि इसके लिए डीएनए मिलान की बात कही गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
परिजनों को सांत्वना देते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि पर्याप्त सबूत नहीं हुए तो आरोपी न्यायालय में अपने बयान से मुकर भी सकता है। घटना को लेकर कई सवालों का जवाब मिलना बाकी है। इनमें अनुष्का आरोपी से रुपये उधार क्यों लेगी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। कहा कि समय रहते पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। लापरवाही पुलिसकर्मियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण एसएसपी से मुलाकात कर उच्चस्तीय जांच की मांग करेंगे।
 

4 of 8
संगीत सोम और अन्य लोग परिजनों से मिले। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक गांव पहुंचे
इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक संगीत सोम तथा अन्य भाजपा पदाधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत की। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर उनकी शंकाओं का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। इसके बाद फिलहाल ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक उनकी मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती और पुलिस पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करती तो वे अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अनुष्का को न्याय दिलाने के लिए गांव एकजुट है और सत्य सामने आने तक संघर्ष जारी रहेगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
अनुष्का के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का के बाल और हड्डी से होगा डीएनए मिलान
अनुष्का का शव डेढ़ महीने तक नाले में पड़ा रहा। इससे उसका शव क्षतविक्षत हो गया था। शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया गया। अनुष्का के बाल और पैर की हड्डी से उसके माता-पिता का डीएनए मिलान कराया जाएगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि आरोपी ने अपराध कबूल करने के साथ शव बरामद कराया था। परिजन ने शव की पहचान की थी। डीएनए मिलान भी कराया जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
अनुष्का की मां, शव को लेकर संशय जताती हुईं। - फोटो : अमर उजाला
सहेली बोली- साइको लगता था फास्टफूड विक्रेता
अनुष्का की एक सहेली सोना का कहना है कि वह भी एक बार आरोपी देहरादून निवासी श्याम धानक की दुकान पर चाऊमीन खाने गई थी। इसके बाद उसने अनुष्का से कहा था कि वह साइको सा लगता है। इसके अलावा आरोपी ने 18 साल पहले 13 साल के एक किशोर की जिस तरह हत्या की, उसी तरह उसने अनुष्का की हत्या की। किशोर की हत्या में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद उसने अनुष्का की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
गांव पहुंच सरधना विधायक अतुल प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी नेमपाल का बेटा अनमोल पाल (15) है और बेटी अनुष्का पाल (17) थी। अनुष्का नेशनल कबड्डी खिलाड़ी थी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलती थी। वह दो साल से कंकरखेड़ा के शोभापुर में भाई अनमोल के साथ किराए पर रह रही थी। कबड्डी की तैयारी के साथ 12वीं की पढ़ाई भी कर रही थी। 
अनुष्का के कमरे के पास देहरादून निवासी श्याम धानक की फास्टफूड की दुकान थी। अनुष्का वहां जाती थी। उसका 3600 रुपए उधार हो गया। श्याम लगातार पैसा मांग रहा था। 15 अप्रैल रात 11 बजे श्याम ने अनुष्का को फोन कर शोभापुर पुलिस चौकी के पास बुलाया। यहां श्याम ने कहासुनी होने के बाद ईंट उठाकर अनुष्का के सिर पर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्याम ने शव को शोभापुर पुलिस चौकी के पास नाले में फेंक दिया और चंडीगढ़ भाग गया।
 
विज्ञापन

8 of 8
कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
28 अप्रैल को कंकरखेड़ा थाने में अनुष्का की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने शव को नाले से बरामद कर लिया। शव गलकर कंकाल में बदल गया था। परिजनों को भरोसा नहीं हुआ कि ये अनुष्का का शव है तो एसएसपी ने डीएनए कराने का आदेश दिया है। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: यूरिया की कालाबाजारी में आठ गिरफ्तार, 454 बोरे पकड़े, दो फैक्टरी के मालिकों की तलाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें