अंकित हत्याकांड की साजिश रचने वाले गोगी गिरोह के सरगना भोलू उर्फ राहुल की लोकेशन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भोलू दिल्ली या हरियाणा में है अथवा कनाडा से इंडोनेशिया चला गया है। वहीं, सत्यम और आर्यन की तलाश में दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला गया।
शामली में हुए हरियाणवी गायक अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डा खंगाला। दोनों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ाई गई है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी कई स्थानों पर उनकी तलाश के लिए दबिश दी।
अंकित हत्याकांड के बाद से सत्यम और आर्यन वांछित हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों विदेश भागने की फिराक में हैं। कनाडा में गोगी गिरोह के चिराग और मोंटी के होने की जानकारी है, जो गिरोह का संचालन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पुलिस हवाई अड्डे समेत अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 15
दूसरे सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहा हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह के संबंध में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। वांछित निशानेबाजों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हवाई अड्डे पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या करते हमलवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी लगातार कर रहे मामले की निगरानी
अंकित हत्याकांड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार निगरानी कर रहे हैं। शासन स्तर से भी मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी भी पुलिस की गतिविधियों और जांच की प्रगति पर नजर रख रहे हैं।
4 of 15
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेड कार्नर नोटिस किया जारी
पुलिस ने गोगी गिरोह के सदस्यों के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी कराया है। रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल की ओर से किसी ऐसे वांछित आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए जारी किया जाता है, जो किसी दूसरे देश में छिपा हो। इसके जरिए इंटरपोल अपने सदस्य देशों की पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना देती है और उसकी पहचान, लोकेशन व गिरफ्तारी में सहयोग मांगा जाता है।
सत्यम-आर्यन पर 50 50 हजार का इनाम
अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे सत्यम और आर्यन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कि दोनों की तलाश में हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
राकेश पंपू, रोहित और भोलू शाहपुरिया के नाम भी
पुलिस ने अंकित हत्याकांड में चारों शार्प शूटरों के अलावा करनाल जेल में बंद पंपू गिरोह के राकेश उर्फ पंपू, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित और गोगी गिरोह के सरगना भोलू शाहपुरिया के नाम भी मुकदमे में बढ़ाए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
7 of 15
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जांच में पुलिस को हथियारों की सप्लाई को लेकर भी अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, गोगी गिरोह पंजाब से हथियार खरीदकर अपने शार्प शूटरों तक पहुंचाता था। सोनीपत के शूटरों को भी पंजाब से पिस्टल उपलब्ध कराए जाने की आशंका है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
8 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोलू कनाडा में या इंडोनेशिया में, पुलिस तलाश में
अंकित हत्याकांड की साजिश रचने वाले गोगी गिरोह के सरगना भोलू उर्फ राहुल की लोकेशन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भोलू दिल्ली या हरियाणा में है अथवा कनाडा से इंडोनेशिया चला गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी भोलू की सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है। वह लगातार शार्प शूटरों के संपर्क में था। पुलिस उसकी लोकेशन और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
9 of 15
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग
सतबीर फौजी ने गांव में अंकित बालियान के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव के युवाओं को खेलों की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और अंकित की स्मृति भी बनी रहेगी। उन्होंने गांव के बालिका हाईस्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने और विद्यालय का नाम अंकित बालियान के नाम पर रखने की मांग भी की है।
10 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद घर पहुंचा था मोहित, बदले थे कपड़े
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या के बाद 50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित दिल्ली के बाद अपने घर पहुंचा था। वहां उसने कपड़े बदले और परिजनों से जल्द लौटने की बात कहकर चला गया था।
11 of 15
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खास भाई की भड़क' गाने ने भड़काया गिरोह
खास भाई की भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर, जो खटकेगा वो भटकेगा... हरियाणवी के इसी गाने को अंकित ने हत्या से करीब दो घंटे पहले गाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकित लगातार इसी गाने को गा रहा था। गोगी गिरोह के भोलू और चिराग को यह गाना खटक रहा था। पुलिस के अनुसार इसी के बाद शूटरों को निर्देश दिए गए कि अंकित की हत्या भी गाने के बोल के अंदाज में सड़क पर ही की जाए।
जांच में पुलिस को गिरोह के संबंध में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, शूटरों की बातचीत और हत्याकांड से पहले की गतिविधियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।
13 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहित-सुमित एनकाउंटर पर उठाए सवाल
अंकित बालियान हत्याकांड में मोहित और सुमित की पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने मुठभेड़ की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत की।
14 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोग ने शिकायत को केस के रूप में दर्ज कर लिया है। शिकायत में 30 अगस्त की सोशल मीडिया पोस्ट और उसके कुछ घंटे बाद हुई मुठभेड़ का भी उल्लेख किया गया है।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
26 अगस्त को बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के पचास हजार के इनामी सोनीपत के मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया। जांच में सामने आया था कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने की रंजिश में गोगी गैंग के भोलू और कनाड़ा में बैठे गिरोह के सदस्य चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या कराई थी। इसके लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।