शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद एक बार फिर से धमकी दी गई है। सोशल मीडिया पर डाली गई इस पोस्ट में लिखा है कि अब घर के बाहर 400 गोलियां चलाई जाएंगी। आगे लिखा है कि आमने-सामने मिलेंगे, जब मिलना हो बता देना। डरते नहीं हैं किसी से।
शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम के नाम से बनाए गए इंस्टाग्राम अकाउंट कैडी 4 सत्यम पर फिर से धमकी भरी पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा है कि जिस दिन हमारा माथा चटकेगा, उस दिन जिंदगी हल जाएगी’।
पोस्ट में घर के बाहर 400 गोलियां चलाने की धमकी दी गई है। पोस्ट में आगे लिखा गया कि आमने-सामने मिलेंगे, जब मिलना हो बता देना। डरते नहीं हैं किसी से। इसके अलावा पोस्ट में सत्यम के नाम से लिखा गया है कि अखबार ने उसे गुंडा कहा है, लेकिन वह गुंडा नहीं है। पोस्ट में मन्या सुर्वे का भी जिक्र किया गया है। एक अन्य पोस्ट में लिखा गया- हम तो कबूल कर रहे हैं, टेंशन ना लो। एसपी ने बताया कि पोस्ट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
2 of 14
ankit baliyan murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन घंटे के लिए बनाई थी स्नैप आईडी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि करनाल के शार्प शूटरों ने सिम खरीदने के लिए करीब तीन घंटे के लिए स्नैपचैट आईडी बनाई थी। इसके बाद आईडी को डिलीट कर दिया गया था। पुलिस अब सोशल मीडिया पर सत्यम समेत अन्य नामों से डाली जा रही पोस्ट की भी जांच कर रही है कि इन्हें वास्तव में संबंधित लोगों ने डाला है या किसी और ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है।
गोगी गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से किया इनकार
अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने वायरल पोस्ट से अपना संबंध होने से साफ इन्कार किया। हरियाणवी गीतों में बढ़ते गन कल्चर और इस तरह के गानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया और बात टाल दी।
अंकित के परिवार के साथ गलत हुआ, जल्द मिले न्याय : केडी
हरियाणवी सिंगर केडी ने गायक अंकित बालियान हत्याकांड पर दुख जताते हुए कहा कि अंकित के परिवार के साथ बहुत गलत हुआ है। परिवार ने अपना बेटा खोया है और इस दर्द की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकित के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके।
एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था- दो और मर्डर होंगे
सत्यम के नाम से सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को पोस्ट डाली गई थी, जिसमें आमने-सामने मिलने की चुनौती देते हुए डरने से इन्कार किया था, साथ ही कहा था कि अभी दो और मर्डर होंगे। लगातार सामने आ रही इन पोस्ट से पुलिस की जांच भी सोशल मीडिया अकाउंट और उन्हें संचालित करने वालों की ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
6 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राकेश पंपू और रोहित से होगा बड़ा खुलासा
एसपी के अनुसार, गोगी गिरोह के करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए सोमवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी। दोनों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
7 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पटना पुलिस से भी मांगा सहयोग
सत्यम कादयान और आर्यन संधू बिहार के पूर्णिया के धमदाहा और नीरपुर गांव में भी रहे थे। यहां एक युवती ने उनकी मदद की थी, जो पढ़ाई करती है। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवती से भी पूछताछ की गई है। बताया गया कि युवती की दोस्ती सत्यम से इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने पटना पुलिस से भी सहयोग मांगा है।
8 of 14
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेकी करने वाले दो और रडार पर
पुलिस के अनुसार, अंकित हत्याकांड से पहले रेकी करने वाले दो और शामली के लोग पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस अब तक छह लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
9 of 14
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला समेत तीन लोगों ने शार्प शूटरों से कराई थी डीलिंग
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार, गोगी गिरोह में महिलाओं की भूमिका भी सामने आई है। करनाल की जेल में बंद पंपू गिरोह के राकेश पंपू ने सोनीपत और पानीपत निवासी एक महिला और दो अन्य लोगों के माध्यम से शार्प शूटरों से संपर्क किया था।
10 of 14
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि इन्हीं लोगों ने शार्प शूटरों को पांच-पांच लाख रुपये का झांसा देकर अंकित की हत्या की डीलिंग कराई थी। पुलिस अब महिला और दोनों अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार शूटरों से डीलिंग करने के लिए पंपू के कहने पर महिला समेत तीनों लोग जेल भी पहुंचे थे। पुलिस जेल के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
11 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला और अन्य सदस्यों को भी बनाया जाएगा आरोपी
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में महिला और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आई है। उन्हें भी मामले में आरोपी बनाया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
12 of 14
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
4500 रुपये में दिल्ली से खरीदा था जीपीएस
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि शूटर मोहित और सुमित ने करीब 4500 रुपये में दिल्ली से जीपीएस खरीदा था। पुलिस संबंधित दुकानदार से पूछताछ कर चुकी है, हालांकि अभी उसकी भूमिका सामने नहीं आई है। दोनों ने 20 अगस्त को जीपीएस कार में लगाया था, लेकिन वह सक्रिय नहीं हो सका था।
13 of 14
मौके पर पड़ा खोखा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था मामला
26 अगस्त को बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के पचास हजार के इनामी सोनीपत के मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया। जांच में सामने आया था कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने की रंजिश में गोगी गैंग के भोलू और कनाड़ा में बैठे गिरोह के सदस्य चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या कराई थी। इसके लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।