फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: बाबा, 007, 001 गैंग का भी गोगी गैंग से कनेक्शन, हरियाणा के इन दो लोगों के कत्ल की भी थी साजिश

Wed, 09 Sep 2026 02:32 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। बाबा, 007, 001 गैंग का भी गोगी गैंग से कनेक्शन सामने आया है। गिरोह के 12 से अधिक गुर्गों की भूमिका सामने आई। 26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
1 of 15
Ankit Balyan Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली में हुए गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में हरियाणा के बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों के भी गोगी गैंग से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार इन गिरोहों के गुर्गे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं और वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी वांछित करनाल के शार्प शूटर सत्यम और आर्यन की जांच के दौरान यह अहम जानकारी सामने आई है। बाबा, 007 और 001 नाम के गिरोहों का प्रमुख ठिकाना सोनीपत बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 15
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन गिरोहों के करीब नौ गुर्गे गोगी गैंग के लगातार संपर्क में होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को आशंका है कि इन गिरोहों से जुड़े सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस उनके संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब बॉक्सर गैंग की भी एंट्री
अंकित हत्याकांड की जांच में अब बॉक्सर गैंग का नाम भी सामने आया है। एसपी अनुसार जांच में पता चला है कि सोनीपत के गन्नौर निवासी बॉक्सर गिरोह का सरगना दीपक बॉक्सर भी शार्प शूटरों के संपर्क में था। वर्ष 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे मेक्सिको से गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह तिहाड़ जेल में बंद है। पुलिस उससे भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने के लिए जल्द ही न्यायालय में अर्जी दाखिल की जा सकती है।
 

4 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब तक 12 से अधिक की भूमिका सामने
पुलिस के अनुसार अंकित हत्याकांड की जांच में अब तक 12 से अधिक लोगों की भूमिका सामने आ चुकी है। इनमें गोगी, पंपू, बॉक्सर और अन्य गिरोहों से जुड़े गुर्गे शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इन सभी के आपसी संपर्क, मोबाइल नंबर, बातचीत और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
 
विज्ञापन

5 of 15
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंगदारी और लूट के लिए जाना जाता है बाबा गैंग
पुलिस के अनुसार बाबा गैंग रंगदारी और लूट की वारदातों के लिए जाना जाता है। गिरोह का सरगना रिंकू बताया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आ रहे सभी कनेक्शनों को जोड़ा जा रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 15
अंकिता बालियान की हत्या के बाद भागते हत्यारे सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भोलू, सत्यम-आर्यन के ठिकाने खंगाल रही पुलिस
अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम, आर्यन के साथ ही भोलू शाहपुरिया समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार भोलू के सोनीपत, दिल्ली या विदेश में छिपे होने की आशंका है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्कों को खंगाल रही है।

 
विज्ञापन

7 of 15
शूटर सत्यम द्वारा कार के पास खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
सत्यम, आर्यन पर घोषित हो सकता है दो लाख का इनाम
अंकित हत्याकांड में वांछित एक-एक लाख रुपये के इनामी वांछित शार्प शूटर सत्यम और आर्यन पर जल्द ही दो-दो लाख रुपये का इनाम हो सकता है। इनाम बढ़ाने के लिए एडीजी की ओर से डीजीपी को पत्र भेजा गया है। अंकित की हत्या के बाद शामली पुलिस की संस्तुति पर दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

8 of 15
सत्यम के नाम से इंस्टा पर डाली गई पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पानीपत के सोनू और सोनीपत के हिमांशु की हत्या की भी थी साजिश
गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस की जांच में सामने आया कि शार्प शूटरों के निशाने पर गायक अंकित बालियान के साथ ही पानीपत के सोनू मालपुरिया, सोनीपत के हिमांशु और एक अन्य व्यक्ति भी था। पुलिस ने इस संबंध में पानीपत और सोनीपत पुलिस को जानकारी दी है।
 

9 of 15
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोगी गैंग के सरगना भोलू के कहने पर शार्प शूटर मोहित, सुमित, आर्यन और सत्यम को इन हत्याओं को अंजाम देना था। शूटरों ने बार-बार दिन और समय बदला। इस दौरान अंकित शूटरों के रडार पर आ गया और उसकी हत्या कर दी गई। 

 

10 of 15
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी - फोटो : वीडियो ग्रैब
एसपी के अनुसार सोनीपत में गिरोह के गुर्गे रोहित ने करीब तीन माह पहले पूछताछ में भी इस संबंध में जानकारी दी थी। जांच में सामने आया है कि करनाल, सोनीपत और शामली के बीच आने-जाने के दौरान शूटरों ने तीन बार अपने कपड़े बदले थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा पहचान छिपाने और रास्ते में पुलिस की नजर से बचने के लिए किया गया। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आरोपियों ने वारदात के बाद बच निकलने की पूरी तैयारी कर रखी थी।
 

11 of 15
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत से खरीदा गया था पीला पटका
पुलिस के अनुसार गोगी गैंग की पहचान माने जाने वाला पीला पटका भी सोनीपत से ही खरीदा गया था। इसी पटके को लेकर आरोपी वारदात के बाद भागे थे। पुलिस अब इस पटके को खरीदने से लेकर आरोपियों के आने-जाने और वारदात के बाद उनके रूट की भी जांच कर रही है।
 

12 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बोले- मेरा किसी गैंग से कोई लेना-देना नहीं
राहुल पुट्ठी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि पिछले कई दिनों से यूपी और हरियाणा में चल रही घटनाओं और सोशल मीडिया पर आ रही पोस्ट से वह और उनका परिवार डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी कलाकार मनोरंजन के लिए गाने बनाते हैं और उनका उद्देश्य किसी गैंग या व्यक्ति को बढ़ावा देना नहीं है। यदि उनके गाने से किसी को परेशानी या ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं।
 

13 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गायक और गीतकार राहुल पुट्ठी अभी चंडीगढ़ में हैं। पुलिस जल्द ही राहुल के बयान दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल इस मामले में आरोपी नहीं हैं, लेकिन अंकित बालियान हत्याकांड से जुड़े कुछ अहम सुराग उनके बयानों से मिलने की संभावना है।

 

14 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल के कई गाने है चर्चित
राहुल पुट्ठी के प्रमुख गानों में भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान, अंगली घुमाई जाटा, लव मैरिज और जाट शामिल हैं। उनके कई गाने हरियाणा में काफी चर्चित रहे हैं।
विज्ञापन

15 of 15
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये था मामला
26 अगस्त को बंटीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद चार शार्प शूटरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी। इनमें दो की पहचान करनाल निवासी सत्यम और आर्यन के रूप में हुई थी।हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के 50-50 हजार रुपये के इनामी सोनीपत निवासी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें