फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: 'घूमने जा रहा हूं कह घर से निकला था सत्यम', चालान कटते रहे, लग्जरी कारों में घूमते रहे शूटर

Sat, 05 Sep 2026 02:20 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

हरियाणी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में एक और नया खुलासा हुआ है। शार्प शूटर लग्जरी कारों में घूमते रहे, इस दौरान चालान कटते रहे। पुलिस को जानकारी मिली है कि गोगी गिरोह का भोलू और कनाडा में बैठा चिराग वांछित चल रहे सत्यम और आर्यन के संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 18
Ankit Baliyan Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंकित हत्याकांड में एक लाख रुपये के इनामी शार्प शूटर सत्यम और आर्यन को लेकर पुलिस की जांच में अहम जानकारी सामने आई है। जिन कारों के साथ सत्यम और आर्यन की वीडियो वायरल हो रही है, उन कारों के चालान हरियाणा से लेकर दिल्ली में हो रखे हैं, जिन्हें जमा भी नहीं कराया गया। इसके बावजूद दोनों के कार को लेकर विभिन्न स्थानों पर जाने की संभावना है। पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इनमें से एक कार का बीमा तो 820 दिन पहले ही एक्सपायर हो चुका है। पुलिस के अनुसार सत्यम जिस एचआर -06 एएम- 1010 नंबर की कार के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाता था, वह पानीपत निवासी विकास कुमार के नाम पर है। 
विज्ञापन

2 of 18
अंकित बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस कार के साथ सत्यम के नाम से तीन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए है। कार का 14 अगस्त 2023 को दिल्ली में 500 रुपये का चालान हुआ था। इसके अलावा सात मार्च 2026 को तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में दो हजार रुपये का चालान भी हुआ।
विज्ञापन

3 of 18
शूटर सत्यम द्वारा कार के पास खड़े होकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह एचआर-26बीवाई-3803 नंबर की कार का 14 जून को दिल्ली के आईएसबीटी सेक्टर-17 में रेड लाइट उल्लंघन में 1500 रुपये का चालान हुआ। यह कार सोनीपत के बहालगढ़ निवासी मुनीश के नाम पर है। पुलिस के अनुसार इस वाहन का बीमा छह जून 2024 को एक्सपायर हो गया था। इसके बाद से उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।

 

4 of 18
सत्यम के नाम से इंस्टा पर डाली गई पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एचआर-31एम-5921 नंबर की कार जींद निवासी बाजिंदर सिंह के नाम पर है। इस कार का कोई चालान सामने नहीं आया है। वहीं एचआर-05बीपी-5600 नंबर की कार करनाल की बताई गई है, जो महेंद्र के नाम पर पंजीकृत है। इसके अलावा इनके फोटो के साथ मिली तीन अन्य कार के दिल्ली, सोनीपत और पानीपत में चालान हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 18
सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोगी गिरोह से मिले रुपयों से कार खरीदने की आशंका
पुलिस को जानकारी मिली है कि गोगी गिरोह का भोलू और कनाडा में बैठा चिराग वांछित चल रहे सत्यम और आर्यन के संपर्क में रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह की ओर से मिलने वाले रुपयों से दोनों समय-समय पर अलग-अलग लग्जरी कारें खरीदते रहे हों। सत्यम को पुरानी कारों को मॉडिफाई कराकर चलाने का भी शौक होने की जानकारी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

6 of 18
आरोपियों की वायरल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
घूमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था सत्यम
एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम को लेकर पुलिस को उसके घर से निकलने के संबंध में भी अहम जानकारी मिली है। पुलिस पूछताछ में उसके बाबा ने बताया कि 26 अगस्त को अंकित की हत्या से पहले सत्यम दोपहर करीब 11 बजे घर से यह कहकर निकला था कि घूमने जा रहा है। 

 
विज्ञापन

7 of 18
आरोपियों की वायरल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार करनाल में सत्यम के परिवार का एक गेस्ट हाउस भी है। उसके पिता इस गेस्ट हाउस को चलाते थे और सत्यम भी अक्सर वहां जाता था। पुलिस ने गेस्ट हाउस के साथ ही मोहल्ले के लोगों से भी सत्यम की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई है।

 

8 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
जिन लोगों के नाम पर वाहन पंजीकृत हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। संभव है कि सत्यम या आर्यन ने इन कारों को खरीदा हो या अन्य किसी तरीके से उनका इस्तेमाल किया हो। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।-नरेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक
 

9 of 18
अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला
भोलू शाहपुरिया के नाम से फिर पोस्ट, सुमित-मोहित का एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई
गायक अंकित बालियान हत्याकांड में बृहस्पतिवार शाम सोशल मीडिया पर सोनीपत के गोगी गिरोह के सरगना भोलू शाहपुरिया के नाम से बनाई गई इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट डाली गई। इसमें दावा किया गया कि सुमित और मोहित का एनकाउंटर नहीं हुआ, बल्कि पुलिस ने उनकी हत्या की है।
 

10 of 18
ankit baliyan murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्ट में लिखा है राम-राम सभी भाइयों को। मैं भोलू शाहपुरिया सोनीपत आप सभी को बताना चाहता हूं कि जो दोनों भाई सुमित और मोहित का शामली पुलिस द्वारा एनकाउंटर बताया जा रहा है, वह एनकाउंटर नहीं हत्या है। इनको 30 अगस्त की रात पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास होटल से उठाकर शामली लाकर उनकी हत्या की गई। 

 

11 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्ट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ या उकसाने वाली पोस्ट से खुद का कोई लेना-देना नहीं होने की बात कही गई है। साथ ही लिखा कि अंकित को निर्दोष बताया जा रहा है, वह निर्दोष नहीं था। पोस्ट के अंत में गोगी भाई लिखा है।

12 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईडी किसकी, पुलिस करा रही जांच
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्ट कौन डाल रहा है, इसकी जांच कराई जा रही है। इंस्टाग्राम आईडी भोलू शाहपुरिया की है या किसी अन्य व्यक्ति की, इसकी भी जांच की जा रही है।

13 of 18
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद जिम में जानकारी लेते एसपी व एएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
27 अगस्त को इसी नाम से ली थी जिम्मेदारी
इससे पहले 27 अगस्त को भी इसी नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई थी। उसमें अंकित बालियान की शामली में हत्या की पूरी जिम्मेदारी भोलू शाहपुरिया के नाम से ली गई थी। पोस्ट में अंकित पर दुश्मनों का साथ देने और गोगी गिरोह के खिलाफ गाना बनाने का आरोप लगाते हुए धमकी भरा संदेश भी दिया गया था। बाद की जांच में पुलिस ने दावा किया था कि जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट कनाडा में बैठे चिराग और अमेरिका में बैठे मोंटी ने भोलू के नाम से डाली थी।
 

14 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित के घर पहुंचे मासूम शर्मा और संजीव बालियान, परिजनों को बंधाया ढांढस
हरियाणवी गायक अंकित बालियान के गांव बंतीखेड़ा स्थित आवास पर शुक्रवार को हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान पहुंचे। दोनों ने अंकित के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

15 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम शर्मा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को ही अंकित के परिवार से मिलने के लिए आना चाहते थे, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अंकित के परिजनों से उनकी पहले भी बातचीत होती रही है। परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बात की थी। 
 

16 of 18
अंकिता बालियान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि जवान बेटे को खोने का दर्द बहुत बड़ा होता है। परिवार को हुई इस क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता। ऐसी घटना के बाद परिवार के बीच असुरक्षा की भावना रहना स्वाभाविक है। संजीव बालियान ने कहा कि अंकित के परिवार को जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलवाया जाएगा।

17 of 18
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोगी गैंग के नाम से वायरल पोस्ट से किया इनकार
अंकित हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के नाम से वायरल हुई पोस्ट के बारे में सवाल किए जाने पर मासूम शर्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं की है। उन्होंने वायरल पोस्ट से अपना संबंध होने से साफ इन्कार किया। हरियाणवी गीतों में बढ़ते गन कल्चर और इस तरह के गानों को लेकर पूछे गए सवाल पर मासूम शर्मा ने कोई जवाब नहीं दिया और बात टाल दी।

 
विज्ञापन

18 of 18
शामली में वारदात स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे अंकित के पिता सतवीर फौजी - फोटो : वीडियो ग्रैब
यह था मामला
26 अगस्त को बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की शामली में नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय शार्प शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद सोनीपत के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोगी गिरोह के भोलू शाहपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली गई थी। पुलिस ने 31 अगस्त को गोगी गैंग के पचास हजार के इनामी सोनीपत के मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया। जांच में सामने आया था कि भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान गाने की रंजिश में गोगी गैंग के भोलू और कनाड़ा में बैठे गिरोह के सदस्य चिराग और मोंटी ने अंकित की हत्या कराई थी। इसके लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें