हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या एक मिनट छह सेकंड के सीसीटीवी में कैद हुई है। अंकित को जिम से निकलते ही चार हमलावरों ने घेर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग जाते हैं। पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का एक मिनट छह सेकंड का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में जिम से निकलने से लेकर हमलावरों के गोली बरसाने और मौके से भागने तक की पूरी वारदात कैद है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अंकित के कार के पास पहुंचते ही चार हमलावर पैदल वहां आते हैं और उसे घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।
सीसीटीवी फुटेज में अंकित जिम से बाहर निकलता दिखाई देता है। वह अपनी कार के पास पहुंचकर उसमें बैग रखता है। इसके बाद दूसरी तरफ से कार में बैठने का प्रयास करता है। इसी दौरान चार हमलावर पैदल उसकी ओर बढ़ते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावरों ने उसे घेर लिया और पिस्टलों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन
2 of 16
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फुटेज में फायरिंग के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। करीब 25 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग जाते हैं। पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
3 of 16
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके लोग
सीसीटीवी फुटेज में अंकित की हत्या के दौरान घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही साफ दिखाई दे रही है। नाल पटरी पर आने-जाने वालों की भीड़ लगी थी, लेकिन हमलावरों ने जब अंकित पर ताबड़तोड़ हमला किया तो किसी ने भी उन्हें पकड़ने या रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
4 of 16
सीसीटीवी में कैद अंकित की हत्या के बाद भागते हमलावर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक हुई वारदात से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई। फुटेज में एक महिला समेत आसपास के कई लोग भागकर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दो लोग आनन-फानन अपनी दुकानों के शटर बंद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस की जांच में अहम कड़ी बनी है।
विज्ञापन
5 of 16
सीसीटीवी में कैद हत्या से पूर्व जिम से निकलते हुए अंकित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चार संदिग्ध
अंकित हत्याकांड के बाद नाला पटरी के पास लगे कैमरे की फुटेज में हत्या की घटना वाले स्थान की ओर दो बाइक पर चार युवक जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर युवकों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। नाला पटरी के अलावा फव्वारा चौक, मिल रोड, करन रोड, बुढ़ाना रोड समेत शहर के प्रमुख रास्तों और चौराहों पर लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक से जाते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ बाइक पर नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज को अलग-अलग कैमरों से जोड़कर संदिग्धों की गतिविधियों और उनके रूट का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
7 of 16
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित हमारे दुश्मनों से मिला था... कर दी हत्या
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी गोगी गैंग ने ली है। गोगी गैंग से जुड़े भोलू शाहपुरिया के नाम से इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट में लिखा गया है कि अंकित उसके दुश्मनों से मिला हुआ था। इसलिए उसकी हत्या की गई। पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। वहीं, बृहस्पतिवार को अंकित का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
8 of 16
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्ट में भोलू ने यह भी लिखा है कि अंकित गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या के बाद टिल्लू गैंग के समर्थन में गाना बनाकर गोगी के खिलाफ माहौल बनाने का काम किया था। यही नहीं अंकित उनके दुश्मनों के आपराधिक कामों में साथ देता था। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में लिखा गया है कि यह तो अभी शुरुआत है। सभी का नंबर आएगा।
9 of 16
गांव बनतीखेड़ा में अंकित बालियान की हत्या को लेकर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी एनपी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अंकित बालियान की बुधवार की शाम जिम के बाहर गाड़ी में बैठने के दौरान बाइक सवार चार हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।
11 of 16
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। अंकित मूलरूप से शामली के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले थे।
12 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह काफी समय से हरियाणा के सोनीपत में रह रहे थे। एक वीडियो जारी करके अंकित ने रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया था। बुधवार को जिम में फोन कॉल पर भी उनकी किसी से तीखी बहस हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
13 of 16
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छात्र राजनीति से पनपी दुश्मनी
शामली के गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा में लंबे समय से चल रही गैंगवार की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। गोगी और टिल्लू गैंग की दुश्मनी की शुरुआत कॉलेज की छात्र राजनीति से हुई थी। वर्चस्व की लड़ाई धीरे-धीरे व्यक्तिगत रंजिश और फिर संगठित अपराध में बदल गई। समय के साथ दोनों गुटों का नेटवर्क बढ़ता गया और बदले की कार्रवाई का सिलसिला जारी रहा।
50 से ज्यादा मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट जांच के घेरे में
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के 50 से अधिक मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम अकाउंट पुलिस के रडार हैं। पुलिस के अनुसार इनमें वे लोग शामिल हैं, जिनसे अंकित ने घटना से पहले करीब एक सप्ताह के दौरान फोन या सोशल मीडिया के जरिए बातचीत की थी।
महिला कलाकार की भूमिका भी जांच के घेरे में
हत्याकांड की जांच में एक महिला कलाकार की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि महिला की भूमिका संदिग्ध हो सकती है। पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसकी जांच कर रही है।
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसटीएफ ने दी दबिश
अंकित हत्याकांड की जांच अब हरियाणा तक पहुंच गई है। मामले में हरियाणा एसटीएफ भी सक्रिय हो गई है। एसटीएफ की टीम ने सोनीपत और रोहतक में कई स्थानों पर दबिश देकर संदिग्धों की तलाश की, लेकिन अभी तक टीम के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। उधर, शामली पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस इनके घटना के समय की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही।