योगी आदित्यनाथ जब से यूपी के मुख्यमंत्री बने हैं प्रदेश में अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इससे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। जहां एक ओर अवैध कमेलों और बूचड़खानों को बंद किया जा रहा है। वहीं मेरठ में विधायक संगीत सोम के क्षेत्र सरधना में अभी भी खुलेआम पशुओं का कटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
पशु कटान
इस बात का खुलासा तब हुआ जब अमर उजाला की टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल की। जांच में सामने आया कि यहां खुले में प्रतिदिन पशुओं का कटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 4
खुले में पशु कटान
खुले में पशु कटान की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। जिन्हें देख आप अंदाजा लगा सकते है कि अवैध तरीकों से चल रहे कारोबार पर अभी पूरी तरह से लगाम नहीं लगी है।
यहां सड़कों पर खुलेआम पशुओं का कटान हो रहा है। जहां एक तरफ प्रदेश में अवैध कमेलों को बंद कराया जा रहा है। वहीं सरधना में सड़कों पर खुलेआम पशुओं का कटान जारी है। आज सुबह 6:00 बजे नगर के कई मोहल्लों में पशु कटान दिखाई दिया।