बहसूमा क्षेत्र के चर्चित छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। अब तक बालक को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच के दौरान मामला पूरी तरह बदल गया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वन आरक्षित क्षेत्र के भद्रकाली जंगल में स्थित सती आशा देवी मंदिर के निकट अंगदवीर का शव बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में बालक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से एक धारदार हथियार भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है।