फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहसूमा हत्याकांड: आखिर अंगद को मालूम था कौन सा राज? सामने आई हत्या की वजह, बैंक मैनेजर ने कबूला जुर्म

Wed, 17 Jun 2026 06:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चर्चित अंगदवीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर ने पूछताछ में चाकू से हत्या कर शव को भद्रकाली जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और वाहन भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड, आरोपी अर्पित दाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ के बहसूमा में हुए छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। अब तक बच्चे को नहर में फेंके जाने की कहानी सामने आ रही थी, लेकिन पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर ने नया राज उगल दिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अंगदवीर की हत्या के बाद शव को पुट्टी गंगनहर में नहीं, बल्कि भद्रकाली जंगल क्षेत्र में फेंका था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल क्षेत्र में पहुंचकर शव बरामद किया।

 

विज्ञापन

2 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

नहर की कहानी से पुलिस को करता रहा गुमराह
गिरफ्तारी के बाद अर्पित पाराशर लगातार जांच टीम को गुमराह करता रहा। उसने पहले दावा किया था कि बच्चे को पुट्टी गंगनहर में फेंक दिया गया है। इसी सूचना के आधार पर बचाव दल और गोताखोरों ने घंटों तक नहर में तलाश अभियान चलाया। हालांकि कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने आरोपी से दोबारा सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने कथित रूप से असली घटनास्थल की जानकारी दी।

विज्ञापन

3 of 5
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

चाकू से हत्या करने की बात स्वीकार
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अंगदवीर पर धारदार हथियार से हमला किया था। इसके बाद शव को भद्रकाली जंगल के समीप एक खेत के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार को भी बरामद कर लिया है। बरामद साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।

4 of 5
अंगद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हत्या के पीछे बताई यह वजह
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के पीछे एक कारण भी बताया है। आरोपी का दावा है कि अंगदवीर ने उसे और अपनी मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के इस दावे की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम निष्कर्ष और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कई पहलुओं से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें