फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिनभर गुमराह करता रहा आरोपी, सख्ती हुई तो उगला सच, चाकू से हत्या कर जंगल में शव फेंकने की बात कबूली

Wed, 17 Jun 2026 06:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Angad Murder Case Meerut: मेरठ के चर्चित अंगदवीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ने पूछताछ में नहर में शव फेंकने की बात को झूठ बताते हुए भद्रकाली जंगल में शव फेंकने और चाकू से हत्या करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ के बहसूमा क्षेत्र में छह वर्षीय अंगदवीर हत्याकांड में बुधवार को जांच के दौरान बड़ा मोड़ सामने आया। मुख्य आरोपी अर्पित पाराशर ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अंगदवीर का शव नहर में नहीं फेंका था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को भद्रकाली जंगल क्षेत्र में बालक का शव मिला। मामले ने नया मोड़ तब लिया जब आरोपी ने हत्या के तरीके और शव ठिकाने लगाने को लेकर नया खुलासा किया।

विज्ञापन

2 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

नहर में फेंकने की बात निकली गलत
गिरफ्तारी के बाद आरोपी लगातार पुलिस को अलग-अलग जानकारी देता रहा। शुरुआती पूछताछ में उसने बच्चे को पुट्टी गंगनहर में फेंकने की बात कही थी। इसी सूचना के आधार पर गोताखोरों और बचाव दल ने घंटों तक नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में सख्त पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना बयान बदलते हुए शव को भद्रकाली जंगल में फेंकने की बात बताई।

विज्ञापन

3 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव
आरोपी द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची पुलिस टीम ने भद्रकाली जंगल क्षेत्र में शव बरामद किया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

4 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

चाकू से हत्या करने की बात स्वीकार
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में चाकू से वार कर अंगदवीर की हत्या करने की बात स्वीकार की है। हत्या के बाद शव को जंगल क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया। पुलिस हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार और घटना में इस्तेमाल वाहन को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन

5 of 6
अंगद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हत्या के कारणों की जांच जारी
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के पीछे एक कारण भी बताया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के दावों और बयानों का उपलब्ध साक्ष्यों, तकनीकी प्रमाणों तथा अन्य तथ्यों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ अंगदवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी नजर
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें