पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कांवड़ियों की भी भीड़ लग गई। कांवड़ियों ने पुलिस की पिटाई कर दी। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार समेत कई थाने की पुलिस फोर्स शहर से हाईवे पर भेज दी गई। अधिकारियों से कांवड़ियों की तीखी झड़प हुई। घंटों गहमागहमी हुई। दोनों घायल कांवड़ियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।