फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बढ़ेंगी मुश्किलें, अचानक कोर्ट पहुंचीं पत्नी आलिया सिद्दीकी और फिर...

Fri, 16 Oct 2020 04:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट पहुंचीं और अपने बयान दर्ज कराए। आगे जानिए आखिर मामला क्या है पूरा-
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी आलिया सिद्दीकी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते आलिया ने पति नवाजुद्दीन उनके भाइयों और मां आदि के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media
इसके बाद वह मुकदमा जांच के लिए बुढ़ाना कोतवाली आ गया था। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस इस मुकदमे की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजली पांडे आज मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट में पहुंचीं। इस दौरान स्थानीय पुलिस ने उनके 164 के बयान दर्ज कराए। हालांकि आलिया ने पत्रकारों से बात करने से स्पष्ट मना कर दिया।

4 of 5
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पिछले महीने भी आलिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुढ़ाना कोतवाली में पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया सिद्दीकी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस भी दे रखा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें