फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर प्रशांत बिश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट जारी, इन तस्वीरों में छिपे कई राज

Tue, 02 May 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 12
प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट जारी
मेरठ में रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार के घर से मिले विदेशी हथियार, दो लाख कारतूस, वन्यजीवों की खाल और अवशेष मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी के बाद पूरे मामले की जांच डीआरआई कर रही है। पूरे प्रदेश में रिटायर्ड कर्नल के बेटे प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

2 of 12
शूटर प्रशांत बिश्नोई
लखनऊ से पुलिस अधिकारियों को घेराबंदी के निर्देश दिए हैं। वहीं बड़े पैमाने पर विदेशी हथियारों की तस्करी के मामले के बाद एटीएस और एसटीएफ भी गोपनीय ढंग से पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

3 of 12
रिटायर्ड कर्नल के घर से जखीरा बरामद
डीआरआई की छापेमारी से पहले ही शूटर प्रशांत बिश्नोई फरार हो गया। डीआरआई टीम ने घर से प्रशांत का पासपोर्ट जब्त कर लिया था। प्रशांत विदेश न भाग जाए उसे देखते हुए रविवार को भारत सरकार द्वारा लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया गया। 

4 of 12
प्रशांत के घर से जखीरा बरामद
डीआरआई टीम द्वारा जांच की बात कहकर पुलिस ने भले ही पूरे प्रकरण में अपनी तरफ से केस दर्ज नहीं किया हो, लेकिन प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने प्रदेश में अलर्ट कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 12
शूटर प्रशांत की गिरफ्तारी को लेकर अलर्ट जारी
लखनऊ से पुलिस को प्रशांत को पकड़ने के निर्देश दिए गये हैं। जांच पड़ताल के बाद बताया जा रहा है कि विदेशी हथियारों की तस्करी के लिए प्रशांत ने अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा था। इस नेटवर्क को खंगालने के लिए बड़े ही गोपनीय ढंग से एसटीएफ और एटीएस की टीम भी जांच को जुट गई है। 
विज्ञापन

6 of 12
शूटर प्रशांत बिश्नोई
शिकारी प्रशांत बिश्नोई को सलाखों के पीछे पहुंचाने का जिम्मा डब्ल्यूसीसीबी (वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) को मिल गया है। वाइल्ड लाइफ से जुड़े क्राइम को कंट्रोल करने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए यह एजेंसी देश में काम करती है। 
विज्ञापन

7 of 12
शूटर प्रशांत बिश्नोई
वहीं सोमवार को वन विभाग के अधिकारियों ने डब्ल्यूसीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्हें प्रशांत और उसकी कोठी से बरामद वन्य जीवों का इनपुट दिया। प्रशांत अब डब्ल्यूसीसीबी की टीम की रडार पर आ गया है। इनकी अपनी इंटेलीजेंस है। इसका देशभर में नेटवर्क है।  

8 of 12
शूटर प्रशांत बिश्नोई
रिटायर्ड कर्नल की कोठी से सौ मीटर की दूरी पर पुलिस लाइन, डीआईजी ऑफिस व आवास, एसएसपी ऑफिस, डीएम आवास और पुलिस लाइन में एसटीएफ व क्राइम ब्रांच का ऑफिस है। विदेशी हथियार पकड़े जाने के बाद जहां खुफिया तंत्र फेल रहा है। 

9 of 12
शूटर प्रशांत की फेसबुक पर शेयर फोटो
वहीं पुलिस भी अपनी किरकरी करा चुकी है। ऐसे में एसटीएफ समेत पुलिस की टीमें अब प्रशांत के नेटवर्क को खंगालने में लगी है। 

10 of 12
रिटायर्ड कर्नल के घर से जखीरा बरामद
एक सवाल ये भी है कि कर्नल की कोठी में मिले अवैध असलहे, कारतूस और वन्य जीवों की खाल-सींग मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

11 of 12
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार मायूस
इस मामले में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से बात की गई तो उनका कहना है कि इसमें कानून की नजर में कर्नल भी आरोपी हैं। वे ही नहीं, उनकी पत्नी, बहू या जो भी इस घर में रहता है, वह आरोपी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि वन्य जीवों की खालें आदि छिपाकर रखी हुई नहीं थी। कर्नल और उनके परिवार ने गेट न खोलकर और सीओ को धमकाकर सरकारी काम में भी बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन

12 of 12
प्रशांत को मेडल से ज्यादा कारतूस की चाहत थी
प्रशांत ने नेशनल चैंपियनशिपों में निशाने तो खूब लगाए, मगर कभी मेडल हासिल नहीं कर सका। करीबी सूत्रों का कहना है उसे मेडल से ज्यादा कारतूस और असलहों की चाहत थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें